• Subscribe Us

logo
25 अप्रैल 2024
25 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
समाचार > अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में भारतीय परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर हत्या

Posted on: Thu, 06, Oct 2022 12:59 PM (IST)
अमेरिका में भारतीय परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर हत्या

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका रहने वाले एक भारतीय परिवार के चार लोगों को अगवा करने के बाद उन्हे गोली मार दी गयी है। सभी की मौत हो चुकी है। हत्यारे ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद भी खुदकुशी की कोशिश की। डिजिटल भाष्कर की खबर के मुताबिक कैलिफोर्निया में तीन दिन पहले अगवा किए गए पंजाबी परिवार के सभी सदस्यों के शव बरामद हो गए हैं। इनमें एक 8 महीने की बच्ची भी शामिल है।

मर्स्ड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने इस पूरी घटना को भयानक और डरावना बताया है। चारों की गोली मार कर हत्या की गई। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि चारों लोगों को बीते 3 अक्टूबर को दक्षिण हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से अगवा कर लिया गया था। इस परिवार का अमेरिका में खुद का ट्रांसपोर्ट बिजनेस है।

कैलिफोर्निया पुलिस ने इस मामले में 48 साल के एक शख्स को हिरासत में लिया है। जानकारी है कि आरोपी ने खुद को मारने की कोशिश भी की। यह परिवार पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव का रहने वाला है। मर्स्ड काउंटी से सोमवार को 36 साल के जसदीप सिंह, उनकी पत्नी जसलीन कौर (27 साल) और बेटी आरोही (8 साल) और 39 साल के भाई अमनदीप सिंह को अगवा किया गया था।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आटो चालक, खलासी ने मिलकर उड़ाया दो लाख का जेवर