• Subscribe Us

logo
25 अप्रैल 2024
25 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सरेआम हुई गोलीबारी में घायल हुई थी छात्रा, बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Posted on: Sun, 07, Mar 2021 8:59 AM (IST)
सरेआम हुई गोलीबारी में घायल हुई थी छात्रा, बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

लखनऊः यूपी के मेरठ जिले में थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए। उन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये तीनों बदमाश वहीं है जिन्होंने माधवपुरम में सरेआम बाजार में गोली चलायी थी।

ताबड़तोड़ चली गोली में एक छात्रा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। छात्रा का अभी इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, पुलिस नूरनगर हाल्ट के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक आते दिखायी दिए। पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस कर्मियों पर गोली चलाते हुए भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस कर्मियों ने भी आवश्यक कार्रवाई करते हुए जवाब में आत्मरक्षार्थ फायरिंग की।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आटो चालक, खलासी ने मिलकर उड़ाया दो लाख का जेवर