• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
कृषि/बागवानी

रोजगार सृजन का सर्वोत्कृष्ट साधन बन रहा है मत्स्य पालन

Posted on: Wed, 01, Dec 2021 9:53 PM (IST)
रोजगार सृजन का सर्वोत्कृष्ट साधन बन रहा है मत्स्य पालन

बस्ती 01 दिसम्बर। शासन के मंशा के अनुसार मत्स्य पालन कार्यक्रमों को जनपदों में लागू कर योजनावार उत्पादन पर बल दिया जा रहा है। मत्स्य पालन ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना महामारी के दौरान बेरोजगार नवयुवकों में रोजगार सृजन एवं जीवन यापन का सर्वोत्कृष्ट साधन बन रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुये सस्ते दर पर अच्छी पैदावार वाली भारतीय कार्प मछलियों के वैज्ञानिक मत्स्य संवर्धन पर ध्यान दिया जा रहा है।

उक्त जानकारी उप निदेशक, मत्स्य जी.सी. यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि इसी के तहत ग्राम सभा के मत्स्य पालन योग्य पड़े जलमग्न जमीन को दस वर्षीय पट्टे पर दिये जा रहे हैं। साथ ही समाज के गरीब तबके के मछुआ समुदाय को मस्त्य पालन हेतु मत्स्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एवं प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना में वित्तीय सहायता प्रदान कर उनके उत्पादन को दोगुना होने की योजना एवं नीति के तहत प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उक्त मत्स्य पालन विभाग द्वारा बैंकों के माध्यम से कृषकों को के.सी.सी. द्वारा अनुदान देकर उनके जीवन स्तर को बढ़ाया जा रहा है। मछली पालन विधि के साथ पशुपालन, मुर्गी पालन एवं बत्तख पालन को जोड़कर आमदनी में अतिरिक्त वृद्धि की जा रही है। इस प्रकार वर्तमान में मछली पालन रोजगार का ग्रामीण वासियों हेतु उत्कृष्ट साधन बन गया है। मत्स्य पालन से आम के आम गुठलियों के दाम के रूप में मछली और साथ में मुर्गी, बत्तख पालन का लाभ लिया जा सकता है।


ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।