• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
कृषि/बागवानी

बागवानी ने खाद्यान्न उत्पादन को पीछे छोड़ा

Posted on: Fri, 01, Jan 2016 4:41 PM (IST)
बागवानी ने खाद्यान्न उत्पादन को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली: (माध्यम पंजाब केसरी) देश में खराब मानसून और बेमौसम बरसात के बावजूद देश का बागवानी उत्पादन लगातार तीसरे वर्ष 2014-15 में खाद्यान्न उत्पादन से 10 प्रतिशत अधिक यानी 28 करोड़ 34.7 लाख टन रहा है। फसल वर्ष 2014-15 (जुलाई से जून) में खाद्यान्न उत्पादन 3.2 प्रतिशत घटकर 25 करोड़ 70.7 लाख टन रह गया जिसका कारण फरवरी और मार्च में बेमौसम बरसात की वजह से 12 प्रतिशत कम और बेमौसम बरसात का होना था।

बागवानी फसलों में फल, फूल, बागान वाले पौधे, मसाले एवं सुगंधित पदार्थ आदि आते हैं जबकि खाद्यान्नों में गेहूं, चावल, मोटे अनाज और दलहनें शामिल हैं। कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह द्वारा यहां जारी किए गए श्हार्टिकल्चर स्टेटिक्स एट ए ग्लांस 2015श् के अनुसार, ष्भारत में विगत 5 वर्षों में खाद्यान्न से बागवानी फसलों की ओर अंतरण देखा गया बागवानी फसलों के उत्पादन ने खाद्यान्नों के उत्पादन को वर्ष 2012-13 से पीछे छोड़ दिया है।ष्

पुस्तक में इस बात का उल्लेख किया गया है कि बागवानी फसलों का रकबा पिछले 5 वर्षों में करीब 18 प्रतिशत बढ़ा है लेकिन खाद्यान्न फसलों के रकबे में समान अवधि के दौरान केवल 5 प्रतिशत का विस्तार हुआ है।


ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।