• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
आप भी पत्रकार

कहां है साल 2014 वाली भाजपा ?

By: आनंद राजपाल Form : UTTAR PRADESH, Basti    Posted on: Sun, 04, Jul 2021 9:29 PM (IST)
कहां है साल 2014 वाली भाजपा ?

बस्ती, 04 जुलाई। मीडिया दस्तक के ‘‘आप भी पत्रकार’’ कालम में प्रकाशित करने हेतु व्यापारी नेता आनंद राजपाल ने लिखा है कि हाल ही हुये जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जनादेशों का घोर अपमान हुआ है। पार्टी के सिम्बल पर चुनाव लड़कर जीते सदस्यों ने सत्ता की हनक और धनबल के आगे खुद को नतमस्तक कर लिया। उन्हे जनादेशों का जरा भी ख्याल नही रहा।

डीएम एसपी सत्ताधारी दल के साथ खड़े थे और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार तार करने में उनका साथ दे रहे थे। यदि भाजपा का भी यही चरित्र है तो अन्य दलों से और इसमें क्या फर्क है। आनंद राजपाल ने अपना विचार रखते हुये लिखा है कि वर्तमान भाजपा 2014 की भाजपा से भिन्न है। साल 2014 में चाल चरित्र और चेहरे का आदर्श दिखाकर भाजपा सत्ता में आई थी किन्तु साल 2021 आत आते सारे आदर्श धराशायी हो गये हैं। भाजपा भी गुंडा तंत्र पर विश्वास करती है, जितना भय भ्रष्टाचार हो सकता है उतना इस सरकार के कार्यकाल में हो रहा है। व्यापारी नेता ने कहा नारों और शब्दों का जाल बनाकर जनता को छलने का काम कोई भाजपा से सीखे- आनंद राजपाल, खीरीघाट, पुरानी बस्ती, बस्ती। मो.न. 9721167456


ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।