• Subscribe Us

logo
24 मई 2024
24 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
धर्म/आस्था

सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है श्रीमद् भागवत कथा

Posted on: Sun, 05, May 2024 8:49 AM (IST)
सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है श्रीमद् भागवत कथा

बस्ती। श्रीमद्भागवत पुराण के श्रवण से मनुष्य के सभी कष्ट नष्ट हो जाते हैं। उसे सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त होती है। विभिन्न सांसारिक सुखों का भोग कर अंत में वह परम धाम को प्राप्त करता है। विकास खण्ड कप्तानगंज के ऐंठीडीह गांव में नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करते हुए आचार्य बब्बन मणि त्रिपाठी ने श्रोताओं के समक्ष उक्त विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि कथामृत का प्रभाव विशिष्ट है।

यह मनुष्य के कष्टों का विनाश करके उसे मानसिक व आत्मिक सुख प्रदान करती है। कथा श्रवण से अर्जित होने वाला पुण्य कभी भी क्षीण नहीं होता। नारायण की भक्ति करने वाला जन्म मरण के बंधन से मुक्त होकर भगवान के धाम को प्राप्त कर लेता है। कथा सहायक आचार्य परिपूर्णानंद स्वामी के अतिरिक्त बब्बू शुक्ल व योगेंद्र उपाध्याय के भजन सुनकर कथा श्रोता भाव विभोर हो गए। प्रमुख यजमान राम किशोर तिवारी ने श्रीमद्भागवत महापुराण की आरती उतारी। इस दौरान दुर्गा प्रसाद, परमात्मा तिवारी, कालिका प्रसाद, राजेन्द्र कुमार, अंकित, कमलेश, सानिध्य, अनिल, नीरज, पप्पू तिवारी, संतोष उपस्थित रहे।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चरित्र निर्माण शिविर में बच्चों ने सीखा दंड बैठक, सूर्य नमस्कार, लाठी के मार एवं बचाव मतदान की समाप्ति तक सील रहेगी भारत नेपाल सीमा शरीब खरीदते, बेंचते 2 गिरफ्तार जानिये लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्चे 44 डिग्री पार हुआ जिले का तापमान, गर्मी से लोगो का हाल बेहाल Ayodhya: सरयू में डूबे युवक का शव बरामद, डूब कर मरने वालों का सिलसिला जारी GUJRAT - Bharuch: अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में 2 की मौत