• Subscribe Us

logo
06 मई 2024
06 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
मनोरंजन, खेल, सिनेमा, छोटा परदा

अरविन्द अकेला कल्लू और चाँदनी सिंह की फ़िल्म ’’भुलक्कड़’’ की शूटिंग बस्ती में शुरू

Posted on: Sat, 09, Sep 2023 8:27 PM (IST)
अरविन्द अकेला कल्लू और चाँदनी सिंह की फ़िल्म ’’भुलक्कड़’’ की शूटिंग बस्ती में शुरू

बस्तीः फ़िल्म निर्माता संजय कुमार गुप्ता के अम्बे फिल्म्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म ’’भुलक्कड़’’ की शूटिंग बस्ती जिले में आज से शुरू हुई है। इस फ़िल्म में भोजपुरी फिल्मों के चहेते सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू और चाँदनी सिंह की जोड़ी रोमांस का तड़का लगाते हुए दिखाई देगी। इस जोड़ी को कैरेक्टर लुक में देखने के बाद यही चर्चा है कि फ़िल्म कमाल करेगी।

फ़िल्म ’’भुलक्कड़’’ की कहानी लिखी है सुप्रसिद्ध लेखक मनोज कुशवाहा ने, वहीं इस फ़िल्म के निर्देशक हैं प्रवीण कुमार गुदड़ी। ’’भुलक्कड़’’ का संगीत निर्देशन किया है ओम झा ने, और नृत्य निर्देशक हैं कानू मुखर्जी। फ़िल्म ’’भुलक्कड़’’ में गीत संगीत के स्तर को भी काफी उम्दा बनाया जा रहा है और उसके लिए ओम झा को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, जिसको लेकर वे दिन रात मेहनत करके गीत संगीत तैयार किये हैं। फिल्म में कुल आठ गाने है फिल्म के सभी गानो की शूटिंग बस्ती के खूबसूरत लोकेशन में शूट की जाएगी।

अरविन्द अकेला कल्लू ने बताया की ऐसे तो मै बस्ती में कई फिल्मो की शूटिंग कर चूका हु पर यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है। फिल्म के निर्माता संजय गुप्ता के साथ यह दूसरी फिल्म है। बस्ती के लोगो के साथ मुझे अपनापन सा हो गया है। यहाँ आने पर लोगो का बहुत प्यार और दुलार मिलता है। मै यहाँ पर 20 दिन तक फ़िल्म ’’भुलक्कड़’ की शूटिंग करने वाला हू। फिल्म के सभी गाने बहुत अच्छे है जिसका संगीत ओम झा ने तैयार किया है। फिल्म के निर्देशक प्रवीण बहुत नेक दिल इंसान है इन के साथ काम कर के बहुत अच्छा लगता है।

फ़िल्म ’’भुलक्कड़’’ में कलाकारों की बात करें तो अरविंद अकेला कल्लू और चाँदनी सिंह, प्रीति मौर्या के साथ समर्थ चतुर्वेदी, नीलम पांडेय ,सोनिया मिश्रा, साहब लाल धारी, सनी शर्मा, परितोष नमन पाठक, धर्मेन्दर, कविता राय, प्राची सिंह आदि अहम भूमिका में है। इस फिल्म का कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय, आर्ट राम दुलारे, प्रोडक्शन मनोज पांडेय, शिवम् पांडेय, विलाल शर्मा और ड्रेस डिजायनर करिश्मा कर रहें है। निर्माता संजय कुमार गुप्ता के अनुसार फ़िल्म पूरी तरीके से ट्रेडिशनल भोजपुरी समाज के अनुरूप ढाल कर बनाई जाएगी और इसको देखने के बाद दर्शक अपनेआप का जुड़ाव इस फ़िल्म से महसूस करेंगे। फ़िल्म के प्रचार प्रसार का जिम्मा संजय भूषण पटियाला का है।


ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।