• Subscribe Us

logo
24 मई 2024
24 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
समाचार > संपादकीय

यूपी में ठोको पालिसी, कोई कहीं भी ठोंक रहा है

Posted on: Mon, 24, Jul 2023 11:11 AM (IST)
यूपी में ठोको पालिसी, कोई कहीं भी ठोंक रहा है

यूपी डेस्कः यूपी में ठोको पालिसी चल रही है जिसके समर्थक अपना काम कर रहे हैं। यूपी में कभी जनता पुलिस को, तो कभी पुलिस को जनता को ठोक रही है। गुण्डे अपना काम पहले से कर रहे थे। यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा था गुण्डे या तो प्रदेश छोड़ देंगे या फिर उनकी जगह जेल में होगी। बावजूद इसके ठोकने का काम बदस्तूर जारी है। हम दो घटनाओं का जिक्र नीचे कर रहे हैं।

गोरखपुर में दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी में शुक्रवार 22 जुलाई की शाम को एबीवीपी के गुण्डों ने वाइस चांसलर के चैंबर में घुसकर तोड़फोड़ की। दरवाजा उखाड़कर फेंक दिया। इसके बाद वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार को बिलकुल फिल्मी अंदाज में दौड़ा दौड़ाकर पीटा। गुण्डों ने बीच-बचाव करने आये पुलिसकर्मियों को भी पीटने से परहेज नही किया। घण्टा भर चले इस बवाल में वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार, 3-4 एबीवीपी् कार्यकर्ता और कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इनमें एबीवीपी् कार्यकर्ताओं के अलावा कुछ बाहरी व्यक्ति भी शामिल हैं। मुख्य नियंता डा. सत्यपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस की कार्यवाही जारी है। बताया जा रहा है छात्र समस्याओं का समाधान न होने और छात्रों के निलंबन से नाराज थे। यूपी से ही ठोकने की एक और घटना सामने आई है। पता चला है ये भी ठोको पालिसी के समर्थक हैं और कानून में इनका कोई भरोसा नही है। इसीलिये फैसला ऑनस्पाट करते हैं।

ताजा मामला मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र का है। यहां रविवार को दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने बताया कि मेरठ से करीब 24 किलोमीटर दूर हस्तिनापुर क्षेत्र में सैफपुर कर्मचंदपुर तिराहे के निकट आज सुबह बाइक सवार कुछ बदमाशों ने दो लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसायी जिससे उनकी मौके पर मौत हो गयी। बताया गया है कि गांव निवासी अरविंद कुमार उर्फ कालू ई रिक्शा से गांव वापस लौट रहा था जिसने इस वारदात को देखा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं जबकि हत्यारों का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल सका है।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चरित्र निर्माण शिविर में बच्चों ने सीखा दंड बैठक, सूर्य नमस्कार, लाठी के मार एवं बचाव मतदान की समाप्ति तक सील रहेगी भारत नेपाल सीमा शरीब खरीदते, बेंचते 2 गिरफ्तार जानिये लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्चे 44 डिग्री पार हुआ जिले का तापमान, गर्मी से लोगो का हाल बेहाल Ayodhya: सरयू में डूबे युवक का शव बरामद, डूब कर मरने वालों का सिलसिला जारी GUJRAT - Bharuch: अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में 2 की मौत