• Subscribe Us

logo
04 मई 2024
04 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
धर्म/आस्था

ज्योतिषाचार्य कौशलेन्द्र शास्त्री से जानिये 09 सितम्बर 2022 का राशिफल

Posted on: Fri, 09, Sep 2022 12:05 AM (IST)
ज्योतिषाचार्य कौशलेन्द्र शास्त्री से जानिये 09 सितम्बर 2022 का राशिफल

1.मेषः आपके यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई भी लंबित मामला है, तो उसे सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने का प्रयास करें। आलस्य और तनाव बढ़ सकता है। आप जिम्मेदारियों के बोझ में दबा हुआ महसूस करेंगे। सेहत को फिट रखने के लिये अंकुरित अनाज खायें। 2.वृषः आज आप सफलता के बेहद करीब रहेंगे। अपने विरोधियों पर विजय से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी। अजनबियों पर विश्वास न करें। आपके कार्य से अधिकारीगण संतुष्ट होंगे। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। मानसिक शान्ति तो रहेगी।

3.मिथुनः आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रसन्नता रहेगी। राजनीतिज्ञों को लाभ की प्राप्ति होगी। जरुरतमंद की मदद करने से आपको आज छोटी-छोटी चीजें में बड़ा फायदा हो सकता है। 4.कर्कः आप अत्यधिक लोकप्रिय रहेंगे और आपके परिवार के सदस्य आपको पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। आप किसी अवांछित मेहमान से मिलते समय अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। अगर आप कोई नया वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो आज खरीद लें।

5.सिंहः आज का दिन आपके भाईदृबहनों के लिए समय शुभ नहीं है। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए उनका उपयोग करना होगा। 6.कन्याः व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन से तनाव कम होगा। ऊर्जा के संचार से मन खुश होगा। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए एकदम सही दिन है। शेयर में पैसा लगाने से पहले जानकार से बातचीत करें।

7.तुलाः आप परिस्थितियों से ऊब महसूस करेंगे और स्थान छोड़कर जाने का मन होगा। किसी सरकारी कार्यालय में अटके काम पूरे होंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। छात्रों का पढ़ाई के प्रति ध्यान बढ़ेगा। इस राशि के छात्रों को आज लक्ष्यों पर फोकस करने की जरूरत है। 8.वृश्चिकः आपके जीवनसाथी का मूड ठीक रहेगा आपको प्यार भी मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा। आपको व्यवसाय और रोमांस में एक नई रुचि मिल जाएगी। विरोधी पक्ष आज आपको भ्रमित करने की पूरी कोशिश करेंगे।

9.धनुः आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे। वाहन, मशीनरी व अग्नि इत्यादि के प्रयोग में बिलकुल भी लापरवाही न करें। किसी रिश्तेदार से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आज आपको उन व्यक्तियों से दूर रहने की जरुरत है जो आपसे मीठी बात करते हो। 10.मकरः आपके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होगी। व्यापारिक गतिविधियों से आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वित्तीय मामलों में आपको सावधान रहना चाहिए। आपके जीवन में कमियों की बजाय जो अच्छी बातें निहित हैं उन्हें देखें।

11.कुंभः आज अचानक लाभ मिलेगा और यात्रा भी हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। योजना फलीभूत होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। अचानक विवाह के शुभ समाचार मिलने का योग बन रहा है। 12.मीनः आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदी हो सकती है। कोई शोक समाचार मिलने की आशंका है, धैर्य रखें। छात्रों के लिए आज का दिन संघर्षकारक है। वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा। आपका दिन मंगलमय हो, ज्योतिष सेवा केन्द्र लखनऊ, आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय जी, मो.9455715061, 8896344970


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में फेरी वाले की गला रेतकर हत्या कल से गायब था, आज नदी में लाश मिली Lucknow: बागपत में किशोरी संग गैंगरेप, गांव के पास फेककर भाग गये आरोपी Ayodhya: अयोध्या पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ मिल्कीपुर में मासूम संग दुष्कर्म