• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
धर्म/आस्था

प्रशासन ने दी भागवत कथा की अनुमतिः पं.आशुतोष शुक्ला

Posted on: Sun, 15, Jan 2023 11:02 PM (IST)
प्रशासन ने दी भागवत कथा की अनुमतिः पं.आशुतोष शुक्ला

लखनऊः सुरेंद्र नगर में श्रीमद भगवद फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवं रूद्र चंडी महायज्ञ के लिए प्रशासन ने अनुमति प्रदान की है। अखिल भारतीय सवर्ण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट आशुतोष शुक्ला एवं जिला अध्यक्ष आदर्श रंजन अवस्थी ने बताया कि सभी मानक पूर्ण होने के बाद प्रशासन ने अंततोगत्वा भागवत कथा एवं रूद्र चंडी महायज्ञ के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इस कथा के माध्यम से युवाओं को जागरूक कर उनके अंदर संस्कार पैदा करने एवं समाज कल्याण की भावना से ऐसे धार्मिक आयोजनों में सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित किया जायेगा। संस्कार से समाज का कल्याण होता है अगर समाज कल्याण की भावना आपके अंदर निहित है तो आप ऐसे आयोजन करा सकते हैं। यज्ञ के मुख्य संरक्षक महंत राम उदय दास महाराज ने बताया की भगवान जन्म 19 जनवरी एवं भंडारा 23 जनवरी को किया जाएगा। यज्ञ आचार्य अतुल शास्त्री कहते हैं कि जिन भक्तों को भागवत कथा एवं यज्ञ कराने की सामर्थ्य नहीं है वह ऐसे ही संस्थाओं के साथ मिलकर मुख्य यजमान की भूमिका को निभाते हुए यज्ञ में अपनी आहुति प्रदान कर सकते हैं।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, शानदार जीत के संकेत सेक्टर प्रभारी ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में शामिल भूटान में ‘अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित हुये डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी Lucknow: राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन, विराधी कस रहे तंज GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’ UTTARANCHAL - Udhamsingh Nagar: पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का कैंसर की बीमारी के चलते निधन