• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
धर्म/आस्था

जानिये अपना राशिफल 02 दिसम्बर 2021 का

Posted on: Wed, 01, Dec 2021 10:02 PM (IST)
जानिये अपना राशिफल 02 दिसम्बर 2021 का

1.मेषः घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। मान बढ़ेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। 2.बृषः पदोन्नति के योग हैं। पुराने अटके काम पूरे होंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु भय रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति होगी।

3.मिथुनः अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। अपनों के साथ संयम से व्यवहार करें। पुराना रोग उभर सकता है। बनते कामों में बाधा संभव है। गुस्से पर काबू रखें। धन तथा कीर्ति की हानि हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवेक का प्रयोग करें। 04. .कर्कः थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। रुके कार्य बनने लगेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कार्य का बोझ अधिक रहेगा। दुष्टजन अनुकूल रहकर शांत रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।

5.सिंहः कोर्ट व कचहरी के मामले से दूर रहें। खास लोगों से मुलाकात होगी। क्रोध पर संयम रखें। परिवार से सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। व्यग्रता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा। 6.कन्याः भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। थकान महसूस होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वयं का कार्य खुद करें। दूसरों पर भरोसा न करें। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

7.तुलाः योजना फलीभूत होगी जिसका लाभ तत्काल नहीं मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। आलस्य का अनुभव होगा। मित्र व संबंधी सहयोग करेंगे। धन प्राप्ति सहज ही होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। जल्दबाजी न करें। 8.वृश्चिकः तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। क्रोध न करें। आय में वृद्धि होगी। उच्चाधिकारी संतुष्ट नहीं होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। प्रसन्नता रहेगी।

9.धनुः परेशानी बढ़ने का समय है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों के भरोसे कार्य न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कुसंगति से बचें। वरिष्ठजनों की सलाह मानें, लाभ होगा। घर-बाहर तनाव रह सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। 10.मकरः तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। थकान रहेगी। व्यवसाय ठीक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे।

11.कुम्भः वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर तनाव रह सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। सावधानी आवश्यक है। 12.मीनः यात्रा लाभदायक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आलस्य हावी रहेगा। सभी ओर से सुख और सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से खुशियां प्राप्त होंगी। जोखिम न लें। आपका दिन मंगलमय हो, ज्योतिष सेवा केंद्र लखनऊ, आचार्य कौशलेंद्र पांडेय जी, मो-9455715061, 8896344970


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, शानदार जीत के संकेत सेक्टर प्रभारी ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में शामिल भूटान में ‘अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित हुये डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ Lucknow: राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन, विराधी कस रहे तंज GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’ UTTARANCHAL - Udhamsingh Nagar: पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का कैंसर की बीमारी के चलते निधन