• Subscribe Us

logo
02 मई 2024
02 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
धर्म/आस्था

जानिये भगवान चित्रगुप्त की पूजा विधि और मुहूर्त

Posted on: Tue, 14, Nov 2023 11:06 PM (IST)
जानिये भगवान चित्रगुप्त की पूजा विधि और मुहूर्त

चित्रगुप्त पूजा दिवाली के 2 दिन बाद कार्तिक मास की शुक्‍ल द्वितीया के दिन की जाती है। मान्‍यताओं के अनुसार, भगवान चित्रगुप्‍त यमराज के सहयोगी माने जाते हैं और मनुष्‍यों के कर्मों का लेखाजोखा रखने का काम उनको सौंपा गया है। यमराज के सहयोगी के तौर पर भगवान चित्रगुप्‍त के पास सभी के अच्‍छे और बुरे कर्मों का हिसाब रहता है। इस दिन भगवान चित्रगुप्‍त के साथ उनकी कलम और दवात की पूजा भी की जाती है। कायस्‍थ समाज के लोगों के बीच में यह पूजा बहुत ही विधि विधान से की जाती है। ऐसी मान्‍यता है कि भाई दूज के दिन चित्रगुप्‍त भगवान की पूजा करने से मृत्‍यु के बाद नरक की प्रताड़ना नहीं झेलनी पड़ती और बैकुंठ की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं चित्रगुप्त पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजाविधि और खास बातें।

पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का आरंभ 14 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से होगी और इसका समापन 15 नवंबर दोपहर 1 बजकर 45 पर समाप्त होगी। सुबह पूजा का शुभ महूर्त 10 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। अमृत काल मुहूर्त शाम 5 बजे से से 6 बजकर 36 तक है।

चित्रगुप्त पूजा का महत्‍व

चित्रगुप्त पूजा के बारे में ऐसी मान्‍यता है कि कायस्‍थ समाज के लोग इस दिन पूजापाठ करते हैं और कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई काम नहीं करते। इस दिन चित्रगुप्‍त की पूजा करने से आपकी स्‍मरण शक्ति में वृद्धि होती है। करियर में तरक्‍की होती है। इस दिन कारोबारी लोग भी अपने प्रतिष्‍ठान में कलम और गल्‍ले की पूजा करते हैं। इससे उनके कारोबार दिन दूनी रात चौगुनी तरक्‍की होती है। कारोबारियों के लिए इस पूजा का महत्‍व सबसे खास माना जाता है।

चित्रगुप्त भगवान की पूजाविधि

चित्रगुप्त भगवान की पूजा करने के लिए लकड़ी की चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाएं और उस पर भगवान चित्रगुप्‍त की तस्‍वीर स्‍थाप‍ति करें। चित्र पर फूल की माला, फल और मिठाई अर्पित करें। इसके बाद पूरी श्रद्धा और आस्‍था के साथ चित्रगुप्‍त भगवान की पूजा करें और आरती करें। उसके बाद सादा कागज पर चित्रगुप्‍त भगवान की तस्‍वीर बनाएं और ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम सीता और राधा कृष्ण के नाम लिखें।


ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।