• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
धर्म/आस्था

बस्ती में इतिहास रच रही है बाल कलाकारों की रामलीला

Posted on: Tue, 31, Oct 2023 8:59 PM (IST)
बस्ती में इतिहास रच रही है बाल कलाकारों की रामलीला

बस्ती। सनातन धर्म संस्था द्वारा बस्ती क्लब मे आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में जयंत उद्धार व अनुसुइया उपदेश, सरभंग उद्धार, विराध वध, शुर्पणखा नासिका भंग, खर दूषण वध, सीता हरण, जटायु मरण, भगवान श्री राम जी के भीलनी माता शबरी के आश्रम मे पहुँचने, शबरी के जूठे बेर खाने का जीवंत अभिनय किया गया। बाल कलाकारों ने जयंत के पात्र को बड़े ही वास्तविक ढंग से प्रस्तुत किया।

भगवान की आरती के साथ शुरू हुयी लीला में गोपाल त्रिपाठी, वेद प्रकाश सिंह, संतोष श्रीवास्तव, अंशू उपाध्याय, ने आरती की। देल्ही एक्सीलेंस ऑफ स्कूल के बच्चों द्वारा अभिनीत लीला में इंद्र पुत्र जयंत द्वारा कौवे का वेश धर कर सीता जी के चरण पर चोंच मारने व माता अनुसुइया द्वारा सीता जी को पतिव्रता धर्म का पालन करने की शिक्षा दी गई, मार्ग मे विराध नामक असुर का वध भगवान द्वारा किया गया और सरभंग ऋषि का उद्धार करते हुये, सुतीक्ष्ण के साथ अगस्त जी के आश्रम मे विश्राम करते हैं। अस्थियों के समूह को देखकर भगवान प्रण करते हैं की अब इस पृथ्वी को निशाचरों से हीन कर दूंगा।

वहाँ से अगस्त जी द्वारा सुझाये गये स्थान पंचवटी पहुंचते हैं जहाँ पर गिद्ध जटायु से भेंट करते हैं और पर्णकुटी बनाकर वहाँ निवास करते हुये वनवासी जनजातियों को अस्त्र, शस्त्र, कृषि, सुंदर जीवन शैली, स्वाव्लम्बन की शिक्षा देते हैं, उनका शारीरिक सौष्ठव व उनके कला कौशल को देख दंडकारण्य वन की अधिष्ठात्री रावण की बहन शूर्पणखा उनके समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखती है। किन्तु एक पत्नी व्रत का संकल्प लिए मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, लक्ष्मण व शूर्पणखा के बीच लम्बा संवाद होता है जिसपर लक्ष्मण जी द्वारा उसके नाक कान काट कर अप्रत्यक्ष रूप से रावण को चुनौती देते हैं की अब अधर्म का नाश होना सुनिश्चित हो चुका।

उन्होंने कहा की जो भी मनुष्य श्री हरि की भक्ति को अपने हृदय मे नही धारण करता वह जीवित रहते हुये भी शव के समान है। आगे की लीला मे खर दूषण वध, सीता जी का हरण व जटायु मरण का दृश्य बहुत ही मार्मिक व सुंदर ढंग से यूनिक साइंस एकेडमी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। लीला का विश्राम शबरी जी के आश्रम मे नवधा भक्ति के ज्ञान के साथ हुआ। अनुसुईया जी, शूर्पणखा, जटायु और शबरी के पात्रों ने लोगों का मन मोह लिया, सीता जी व भगवान श्री राम का साधारण मनुष्य की भांति विलाप सुन दर्शकों की आंसू आ गये।

अनुभव लक्ष्मण, जयंत आयुष तिवारी, सूर्यांश सिंह कौवे, अक्षय वर्मा इंद्र, अभिषेक ब्रम्हा, अनमोल शिव, अनुकल्प नारद, ऋषभ श्रीवास्तव अत्रि मुनि, आयुष तिवारी अगस्त मुनि, अंकित सुतीक्ष्ण, हर्ष तालरेजा जटायु, अदवित शरभंग मुनि, अथर्व विराध,अर्णव ऋषि, आदित्य ऋषि, स्वास्ति सीता, आराध्या अनुसुइया, अथर्व यादव ऋषि, अभिषेक शुक्ला ऋषि, मीनाक्षी भारती राम, साक्षी यादव सीता, प्रियांशी पाठक लक्ष्मण, आरुषि उपाध्याय शूर्पणखा, वैभव पांडे खर, सुमित दूषण,तमन्ना तृष्णा,शौर्य रावण,अलीना जमाल दूत, अविरल साधु, क्रिस्टल प्रकाश, रुद्रांश, विजय,रवि दुबे, अंश, दरबारी, मीनाक्षी राक्षसी, आयशा सिंह राक्षसी, शगुन मोदी मारीच, काव्या उपाध्याय जटायू, आयुष शुक्ला कबंध, आकांक्षा पटेल शबरी, यश नारायण, अंश यादव, अर्पित तिवारी, प्रतीक सिंह, गौरव चौरसिया ने बंदर के रूप में अभिनय किया।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी नकदी, जेवर लेकर पत्नी फरार, पति ने लगाया न्याय की गुहार कांग्रेस के न्याय पत्र पर मतदाताओं को भरोसा Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया