• Subscribe Us

logo
02 मई 2024
02 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
धर्म/आस्था

26 नवम्बर को है देव दिवाली, जानिये शुभ मुहूर्त

Posted on: Sat, 18, Nov 2023 11:00 PM (IST)
26 नवम्बर को है देव दिवाली, जानिये शुभ मुहूर्त

प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली मनाई जाती है। हिंदू धर्म में दिवाली की तरह देव दीपावली का भी बहुत ज्यादा महत्व है। इस त्योहार को भी दीपों का त्योहार कहा जाता है। देव दीपावली का यह पावन पर्व दिवाली के ठीक 15 दिन बाद मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से काशी में गंगा नदी के तट पर मनाया जाता है।

मान्यता है कि इस दिन देवता काशी की पवित्र भूमि पर उतरते हैं और दिवाली मनाते हैं। देवों की इस दिवाली पर वाराणसी के घाटों को मिट्टी के दीयों से सजाया जाता है। काशी में कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस दिन काशी नगरी में एक अलग ही उल्लास देखने को मिलता है। चारों ओर खूब साज-सज्जा की जाती है। शास्त्रों में इस दिन दीपदान का भी महत्व बताया गया है।

देव दिवाली और दीपदान का महत्व

ऐसी मान्यता है कि कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन ही शिव जी ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। त्रिपुरासुर के वध के बाद सभी देवी-देवताओं ने मिलकर खुशी मनाई थी। इस दिन शिव जी के साथ सभी देवी-देवता धरती पर आते हैं और दीप जलाकर खुशियां मनाते हैं, इसलिए काशी में हर साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर देव दिवाली धूमधाम से मनाई जाती है। धार्मिक शास्त्रों में देव दीपावली के दिन गंगा स्नान के बाद दीपदान करने का महत्व बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान के बाद दीपदान करने से पूरे वर्ष शुभ फल मिलता है।

कब है देव दीपावली 2023

देव दीपावली का पर्व कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल 26 नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि है, इसलिए देव दीपावली का पर्व इस साल 26 नवंबर को मनाया जाएगा।

शुभ मुहूर्त

26 नवंबर को देव दीपावली वाले दिन शाम के समय यानी प्रदोष काल में 5 बजकर 8 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक देव दीपावली मनाने का शुभ मुहूर्त है। इस दिन शाम के समय 11, 21, 51, 108 आटे के दीये बनाकर उनमें तेल डालें और किसी नदी के किनारे प्रज्वलित करके अर्पित करें।


ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।