• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
धर्म/आस्था

रामलीला में आज राज्याभिषेक

Posted on: Sun, 29, Oct 2023 2:10 PM (IST)
रामलीला में आज राज्याभिषेक

बस्ती, 29 अक्टूबर। सनातन धर्म संस्था द्वारा आयोजित की जा रही रामलीला के तीसरे दिन प्रदीप पाण्डेय, चार्ल्स, एंजलीना, स्तुति मिश्रा, साहित्यकार अष्टभुजा शुक्ल, संतोष उपाध्याय, राजकुमार शुक्ल, दिलीप पाण्डेय, बृजेश मिश्र, अभिषेक सिंह आदि ने उपस्थित होकर मंच पर प्रभु श्री राम की दिव्य झांकी का पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात बाल कलाकारों ने मंचन प्रारम्भ किया।

राजा जनक के सभा मे धनुषयज्ञ महामहोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें वीर रस के ओजस्वी संवादों ने त्रेता की अनुभूति करा दिया। रावण वाणासुर संवाद के प्रसंग के साथ साथ सीता स्वयंम्बर में सजे दरबार की शोभा देखते ही बनती थी। कार्यक्रम के इस भाग का मंचन सेन्ट जोसेफ स्कूल-बस्ती द्वारा किया गया। इसके उपरांत सीता स्वयंबर में खंडित प्रभु शिव के धनुष पर आक्रोशित परशुराम लक्ष्मण संवाद ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रभु श्रीराम जी की दिव्यता का भान होते ही परशुराम जी आशीष देकर प्रस्थान किये। मंगलगीतों के बीच बारात का अयोध्या से प्रस्थान हुआ। इस प्रसंग की प्रस्तुति उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी, बस्ती के बाल कलाकारों द्वारा किया गया। विवाह के मांगलिक गीतों ने पंरपराओं को मजबूती दी। रामकलेवा के साथ सीता जी की विदाई ने सभी की आंखें और भाव सजल कर दिए। जागरण पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा इस भाव का मंचन किया गया।

रामलीला में आज

श्री राम राज्याभिषेक की तैयारी, कैकेयी मंथरा संवाद, राम वन गमन जी तैयारी। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बस्ती की छात्राओं द्वारा व तमसा निवास, केवट संवाद, भारद्वाज जी व वाल्मीकि जी से भेंट, चित्रकूट निवास आदि का मंचन इंडियन पब्लिक स्कूल बस्ती द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल