• Subscribe Us

logo
15 मई 2024
15 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
धर्म/आस्था

सनातन धर्म चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट ने अयोध्या में कराया सामूहिक रुद्राभिषेक

Posted on: Wed, 30, Aug 2023 10:09 PM (IST)
सनातन धर्म चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट ने अयोध्या में कराया सामूहिक रुद्राभिषेक

अयोध्या, उ.प्र. (प्रभाकर चौरसिया)। सनातन धर्म चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा लोक कल्याण के लिए राम नगरी श्री अयोध्या धाम में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को श्री अयोध्या धाम में ट्रस्ट के संयोजन में सामूहिक रुद्राभिषेक श्री राम घाट चौराहा स्थित रावत मन्दिर परिसर में सम्पन्न हुआ।

लोक मंगल की भावना से श्रद्धालुओं ने‍‌ शिव परिवार का पार्थिव पूजन करके सामूहिक प्रार्थना किया। भगवान शिव दैहिक, दैविक, भौतिक कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं। आज के इस भैतिकवादी युग में लोगों के पास तनाव, समस्याएं सामाजिक कुरीतियों ने अपना चक्रव्यूह तैयार कर लिया है, जिससे विश्व अशान्ति, आपदा,नैतिक अवनति,सामाजिक अपराधों की तरफ तेजी से उन्मुख हो रहा है। भगवान शिव को रुद्राभिषेक अत्यन्त प्रिय है, जनमानस लोक कल्याण की भावना से ओत प्रोत होकर भगवान शिव का सामूहिक अभिषेक किया गया।

आयोजन प्रख्यात ज्योतिषाचार्य, कर्मकांड विशेषज्ञ आचार्य महेश पाठक व अन्य आचार्यों के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। ट्रस्ट के पदाधिकारी राजेश मिश्र, अपर्णा मिश्रा, महेन्द्र सिंह, विशाल पाण्डेय, पवन त्रिपाठी, राजू वर्मा, सुमित राजभर, सौरभ कुमार बोस, राहुल मिश्रा, सौरभ मिश्रा, प्रेम नारायण मिश्रा, अभिषेक मिश्र, अनूप मिश्र, शिवनन्दन पाठक, लाल अम्बिकेश प्रताप सिंह, मीरा पाण्डेय, रितुपति पाण्डेय, विद्यापति पाण्डेय, उपेंद्र उपाध्याय, निशा उपाध्याय, दीक्षा उपाध्याय, शांभवी उपाध्याय, अथर्व उपाध्याय, उमाशंकर श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव, जगदंबिका पांडेय, रुचि पांडे, शांभवी पांडेय, जानवी पांडेय अनुभव पांडेय आदित्य पांडेय, सर्वेश श्रीवास्तव, तेजल श्रीवास्तव, आरिका श्रीवास्तव, अमय श्रीवास्तव, आनंद शंकर त्रिपाठी, विद्यावती त्रिपाठी, आराध्या त्रिपाठी, अरुण भारती, मंजू देवी, पंकज भारती, रीना देवी, पुष्पा के साथ अनेकों लोगों ने सामूहिक प्रार्थना किया।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Gorakpur: जिला महिला अस्पताल में केक काट कर मनाया गया नर्स दिवस GUJRAT - Bharuch: नर्मदा नदी में नहाने गये आठ डूबे, एक को बचाया गया तेज आंधी से गिरे कई पेड़, कटी रही रात भर लाईट