• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
धर्म/आस्था

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा

Posted on: Wed, 01, Nov 2023 11:22 AM (IST)
कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा

हर्रैया, बस्ती। नगर पंचायत हर्रैया के वार्ड नंबर मंगल पाण्डेय (भदासी) में सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत महा पुराण कथा का शुभारम्भ मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। भारी संख्या मे श्रद्धालु मनोरमा नदी के तट पर पहुंचे वहाँ आचार्य श्याम सारथी महराज द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ नदी का आरती पूजन कराया गया।

कलश में नदी के पबित्र जलको भरकर शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ पुनःयज्ञ मंडप पर पहुची। कलश शोभा यात्रा के दौरान महिला श्रद्धालुओं ने मनमोहक मांगलिक भक्ति गीतो से छटा बिखेर दिया। कलश शोभायात्रा के दौरान मुख्य यजमान राम मूरत पांडेय, महेन्द्र पांडेय, राम अभिलाख पांडेय, विवेक कांत पांडेय, रमेश कुमार, बेनीमाधव तिवारी, रोहित, मोहित, विपुल, मयंक सहित भारी संख्या मे श्रद्धालु मौजूद रहे। आचार्य श्याम सारथी महराज ने कथा श्रवण कराते हुए कहा कि जब सात जन्मो का पूण्य उदय होता है।

तब लोगो को श्रीमदभागवत कथा श्रवण करने का अवसर मिलता है। कहा श्रीमद्भागवत महापुराण में नारायण का वास होता हैं और जहाँ कथा का आयोजन होता है। वह संपूर्ण स्थान तीर्थ के समान पवित्र हो जाता है सभी तैतिश कोटि देवता विराजमान होते है। कथा सथल पर सबसे पहले हनुमानजी महाराज विराजमान होकर कथा श्रवण करते हैं। इस लिए लोगो को सच्चे मन से कथा श्रवण करना चाहिए। कथा कहने वाले से अधिक फल कथा श्रवण करने वाले को मिलता हैं। कथा के दौरान श्री आचार्य ने अपनी मनमोहक भक्ति गीतो से पंडाल मे शमां बांध दिया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस की गंगा में गोता लगाते रहे।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी नकदी, जेवर लेकर पत्नी फरार, पति ने लगाया न्याय की गुहार कांग्रेस के न्याय पत्र पर मतदाताओं को भरोसा Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया