• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
धर्म/आस्था

कृष्ण जन्मोत्सव में मांगलिक गीतो पर थिरके श्रद्धालु

Posted on: Sun, 05, Nov 2023 1:11 PM (IST)
कृष्ण जन्मोत्सव में मांगलिक गीतो पर थिरके श्रद्धालु

हर्रैया, बस्ती। पृथ्वी पर जब-जब अनाचार, दुराचार, पापाचार, अत्याचार ब़ढता है तब-तब भगवान दुष्टों का संहार व भक्तो की रक्षा के लिए अवतार लेते है। अवधधाम से पधारे कथा वाचक श्याम सारथी ने उक्त बातें कही। श्री सारथी नगर पंचायत के भदासी गांव में चल रही संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्रोताओं को कृष्ण जन्म की कथा का रसपान करा रहें थे।

कथा व्यास ने कहा कि संसार में तीन प्रकार के व्यक्ति होते है। पहला रजोगुणी, दूसरा तमो गुणी और तीसरे सतोगुणी। जिसके अंदर रजोगुणी होता है वह खूब अच्छा भोजन पसंद करता है, खूब अच्छे कपडे पहनना पसंद करता है, खूब सजना चाहता है। जो तमो गुणी होता है व ईश्वर से दूर होता है। भगवान की कथा से दूर होता है धर्म-कर्म से बहुत दूरी बनाये रखता है लेकिन जो सतोगुणी होता है व धर्म-कर्म में लगा रहता है भगवान का भजन करता है बहुत भावुक होता है दान पुण्य में सबसे आगे रहता है इन तीनों में से सबसे अच्छी स्थित सतोगुणों वाली की है।

यह सतोगुण भगवान की कथा सुनने और भजन करने से बढ़ेगा। उन्होने नरकों का वर्णन किया और वैतरणी नामक नरक के विषय में बताते हुए कहा कि इस नरक में वो जाता है जो उच्च कुल में जन्म प्राप्त करके और निकृष्ट कर्म करता है। रूप बहुत अच्छा हो युवा अवस्था मिल गई हो ऊचा कुल मिल जाए अगर कर्म अच्छे ना हो तो व्यक्ति सम्मान के योग्य नही होता और जिसके अन्दर गुण है कर्म अच्छे है व किसी जाति में हो किसी धर्म में हो सम्माननीय है पूज्यनीय है हमारे यहां कर्म की पूजा रही है।

भगवान के दिव्य जन्मोत्सव की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान का जन्म दुष्टों का सहांर के लिए और धर्म की रक्षा के लिए हर युग में होता रहा है। जब अधर्म, पापाचार ब़ढता है तो भगवान जन्म ले कर दुष्टों का संहार करके धर्म की स्थापना करते है। कलाकारो द्वारा जन्मोत्सव पर प्रस्तुत मांगलिक गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कथा में आचार्य हरिओेम शास्त्री, आचार्य शिवम शास्त्री, पं. रवि शास्त्री, पं. मनीष शास्त्री, मुख्य यजमान राममूर्ति पाण्डेय, सरोज पाण्डेय, सूबेदार पाण्डेय, राम अभिलाष पाण्डेय, पूर्व प्रधान शिव नारायण पाण्डेय,

सभासद प्रतिनिधि रमाकान्त पाण्डेय, पंडित विश्वामित्र तिवारी, राज नारायण मिश्रा, गंगा प्रसाद पाण्डेय, राम अभिलाष पाण्डेय, श्रीकांत पाण्डेय, रमाकांत, बेनी माधव, गिरजेश, बृजेश, शशांक, ठाकुर प्रसाद पाण्डेय, सुरेन्द्र पाण्डेय, शत्रुध्न पाण्डेय, बालमुकुन्द पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, सर्वेश मिश्रा, अमित पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, अशोक सिंह, नैमिष, मयंक, शिशिर, विपुल, चंद्र शेखर शुक्ला, दुर्गेश सिंह, दीपक, विपिन पाण्डेय, एडवोकेट श्यामाकांत पाण्डेय, प्रदीप, वीरेन्द्र तिवारी, आशुतोष पाण्डेय, विवेककांत पाण्डेय, शशांक, ओंकार नाथ पाण्डेय, उदय शकंर मिश्र, गणेश, महेश, राघवेन्द्र, सुनील, सियाराम, मोहित, रोहित तिवारी, पवन, राज पाण्डेय, श्लोक, प्रेम प्रकाश, सूर्य प्रकाश सहित तमाम श्रोता मौजूद रहे।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया