• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
धर्म/आस्था

संगीतमयी सांई कथा का आयोजन 28 दिसम्बर से

Posted on: Wed, 27, Dec 2023 3:22 PM (IST)
संगीतमयी सांई कथा का आयोजन 28 दिसम्बर से

बस्ती, 27 दिसम्बर। कम्पनी बाग स्थित जय शक्ति मैरेज हाल में सांई कृपा संस्थान की ओर से दो दिवसीय सांई महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रख्यात संगीतमयी सांई कथा वाचक उमाशंकर जी महाराज सांई भक्तों का कथा का रसपान करायेंगे। यह जानकारी देते हुये आयोजक मण्डल के मुखिया संतकुमार नंदन ने बताया कि 28 दिसम्बर को दिन में 1.00 बजे त्रिपाठी गली में स्थित सांई मन्दिर से बाबा की पालकी निकलेगी जो गांधीनगर होते हुये कम्पनी बाग शिव मन्दिर तक जायेगी। इसी दिन सायंकाल 4.30 बजे से 5.30 बजे तक श्रीसांईनाथ स्तवन मंजरी सामूहिक पाठ किया जायेगा।

तत्पश्चात शाम 5.30 बजे से रात 8.00 बजे तक संगीतमयी सांई कथा और 29 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे अभिषेक, मनोकामना सिद्धि यज्ञ एवं सगीतमयी सांई कथा 5.30 से 8.30 बजे तक होगी। समापन अवसर पर भण्डारे का आयोजन किया गया है। संतकुमार नंदन ने सभी साईं भक्तों व श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में पहुंचकर सहयोग प्रदान करने की अपील किया है।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल