• Subscribe Us

logo
05 मई 2024
05 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

सत्ता के नशे में हो रहा लोकतंत्र का चीरहरण, धृतराष्ट्र बना प्रशासन

Posted on: Thu, 08, Jul 2021 10:19 PM (IST)
सत्ता के नशे में हो रहा लोकतंत्र का चीरहरण, धृतराष्ट्र बना प्रशासन

चुनाव डेस्कः यूपी में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव के लिए चल रहे नामांकन के अंतिम दिन लखीमपुर खीरी में पसगवां ब्लाक में सपा प्रत्याशी रीतू सिंह की भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने साड़ी खींची। उनके साथ बदतमीजी की और अंततः परचा दाखिल नही करने दिया। आरोपी भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और धौरहरा से सांसद रेखा वर्मा के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। सत्ता के नशे में चूर समर्थक लोकतांत्रिक परंपराओं को शर्मसार कर रहे हैं और जिला प्रशासन धृतराष्ट्र बनकर तमाशा देख रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए सरकार पर तीखा प्रहार किया।

कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मामले से जुड़ा एक वीडियो ट्वीट करते हुए योगी और मोदी सरकार पर हमला बोला। सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष क्रांति कुमार सिंह को गेट से खींच लाए। उनको बंधक बनाने का प्रयास किया। प्रियंका ने अपने ट्वीट में सीएम और पीएम से 4 सवाल किए हैं। कितनी जगह बमबाजी, गोलीबारी, पत्थरबाजी की ? कितने लोगों का पर्चा लूटा ? कितने पत्रकारों को पीटा ? कितनी जगह महिलाओं से बदतमीजी की ? कानून व्यवस्था की आंख पर पट्टी बांधकर, लोकतंत्र का चीरहरण चल रहा है ?


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: माउंट हीरा इंटरनेशनल एकेडमी में हुआ कॉमन सेंस लैब का उद्घाटन