• Subscribe Us

logo
01 मई 2024
01 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

कप्तानगंज सीट पर जानिये वोटों की गणित

Posted on: Fri, 11, Mar 2022 10:24 AM (IST)
कप्तानगंज सीट पर जानिये वोटों की गणित

बस्तीः 309 कप्तानगंज विधानसभा सीट पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद चौधरी के बेटे समाजवादी पार्टी के कविन्द्र चौधरी को शानदार जीत हासिल हुई है। उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी मौजूदा भाजपा विधायक सीए चन्द्रप्रकाश शुक्ला को 24,179 वोट से चुनाव हरा दिया। उन्होने कुल 94273 वोट मिले जबकि सीए चन्द्रप्रकाश शुक्ला को 70094 वोटों पर संतोष करना पड़ा।

इसके साथ ही बसपा के जहीर अहमद को 40381, कांग्रेस के अिंबका सिंह को 3527, अटल जनशक्ति पार्टी के ओमप्रकाश को 883, लोग पार्टी के लक्ष्मन को 444, जन अधिकार पार्टी के सुनील को 943, आम आदमी पार्टी के संजय चौधरी को 574, बहुजन मुक्ति पार्टी के हृदयराम को 346, निर्दल कपिलदेव को 478, दिग्विजय सिंह को 1714, रामजी को 1047 और नोटा को 1221 वोट मिले। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता सीए चन्द्रप्रकाश शुक्ला से नाराज थी, 5 साल तक जनता से दूरी बनाये रखना और विकास कार्यों में फिसड्डी साबित होना मौजूदा विधायक को महंगा पड़ा। वहीं एक बार फिर करीब एक दशक बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद चौधरी के बेटे की जीत के बाद उनका जलवा कायम होता दिख रहा है।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर ने कान्हा गौशाला में सेवा कर दान किया सामग्री