• Subscribe Us

logo
30 अप्रैल 2024
30 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

कमिश्नर और आईजी ने बैठक कर दी गाइडलाइन, सकुशल, शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हो चुनाव

Posted on: Fri, 09, Apr 2021 10:43 AM (IST)
कमिश्नर और आईजी ने बैठक कर दी गाइडलाइन, सकुशल, शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हो चुनाव

सिद्धार्थनगरः पंचायत चुनाव को सकुशल, शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के संबध में आयुक्त बस्ती मण्डल अनिल कुमार सागर की अध्यक्षता एवं पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, अनिल कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी, प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।

अध्यक्षता करते हुए आयुक्त ने समस्त उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारियों से त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के संबध में की गयी समस्त तैयारियो के बारे में जानकारी प्राप्त की। उप जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि पंचायत चुनाव से संबधित समस्त तैयारियो पूर्ण कर ली गयी है। रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। अति संवेदनशील एवं संवेदनशील बूथो का निरीक्षण कर लिया गया है।

विकास खण्डो पर बनाये गये नामांकन कक्ष तथा स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केन्द्र आदि का निरीक्षण कर लिया गया है। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां पायी गयी है उन्हे सुधार कर लिया गया है। अनिल कुमार सागर ने समस्त उपजिलाधिकारियो को निर्देश दिया कि सभी लोगो के असलहे जमां करा दिये जाए तथा नामांकन कक्ष में असलहा लेकर कोई नही आयेगा। पुलिस उप महानिरीक्षक ने निर्देश दिया कि मतदान दिवस के दिन समस्त मोबाइल वैन पुलिस क्षेत्र में भ्रमण करेगे तथा सभी अलर्ट रहेगे। कोई भी समस्या नही होना चाहिए।


ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।