• Subscribe Us

logo
28 अप्रैल 2024
28 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

बस्ती में मुश्किल से बंची भाजपा की प्रतिष्ठा, 4 सीटों पर सपा की शानदार जीत

Posted on: Thu, 10, Mar 2022 9:53 PM (IST)
बस्ती में मुश्किल से बंची भाजपा की प्रतिष्ठा, 4 सीटों पर सपा की शानदार जीत

बस्ती (U.P.) सदर विधानसभा सीट पर कांटे का मुकाबला करते हुये सपा के महेन्द्रनाथ यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी मौजूदा BJP विधायक दयाराम चौधरी को चुनाव हरा दिया। इसी के साथ जनपद में भाजपा की करारी हार हुई। मिली जानकारी के अनुसार महादेवा सुरक्षित सीट से सुभासपा के दूधराम, कप्तानगंज समाजवादी पार्टी के कविन्द्र चौधरी, रूधौली से सपा के राजेन्द्र प्रसाद चौधरी चुनाव जीत गये।

इनका मुकाबला भाजपा से था। हॉट सीट हरैया से मौजूदा भाजपा विधायक ने समाजवादी पार्टी के त्रयम्बक नाथ पाठक को चुनाव हरा दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बसपा उम्मीदवार राजकिशोर सिंह की करारी हार हुई। हालांकि इस बार उनकी जीत पक्की बताई जा रही थी, लेकिन सारे समीकरणों का धता बताकर अजय सिंह ने दोबारा हरैया सीट पर अपनी शानदार जीत दर्ज कराया। इस चुनाव नतीजे से दो किंवदतियां पर विराम लगने जा रहा है, एक ये कि कोई दो बार लगातार मुख्यमंत्री नही है और न ही सरकार आई, लेकिन इस बार भाजपा की फिर सत्ता में वापसी हुई है और योगी आदित्यनाथ फिर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। दूसरा मिथक ये था कि जिले की महादेवा सुरक्षित सीट से जिस दल का विधायक चुना जाता था, उसकी सरकार बनती थी। यहां से सुभासपा के दूधराम चुनाव जीते हैं लेकिन सरकार बीजेपी की बनने जा रही है। सभी सीटों पर वोटों की गणित हम अगली खबर में बतायेंगे।


ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।