• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

पहले चुनाव में I.N.D.I.A. की बल्ले बल्ले, N.D.A. चित

Posted on: Fri, 08, Sep 2023 8:25 PM (IST)
पहले चुनाव में I.N.D.I.A. की बल्ले बल्ले, N.D.A. चित

यूपी डेस्कः विपक्षी दलों की प्रतिष्ठा से जुड़ी घोसी विधानसभा सीट पर हुये उपचुनाव में भाजपा की करारी हार हुई है। सपा के सुधाकर सिंह ने बीजेपी के दारा सिंह को 42672 वोटों से हराया है। जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा से चुनाव लड चुके रदारा सिंह ने 22000 वोटों से जीत दर्ज की थी। बाद में उनके इस्तीफे से यह सीट रिक्त हो गई थी।

उन्होंने कहा कि ये नतीजा भाजपा का अहंकार और घमंड को चकनाचूर करने वाला है। ये एक ऐसा चुनाव है, जिसमें जीते तो एक विधायक हैं पर कई दलों के मंत्री हारे हैं। बीजेपी की हार पर ओपी राजभर ने कहा कि जो रिजल्ट आ रहा है, हम उसका स्वागत करते हैं। विपक्ष जब हारता है तो ईवीएम पर सवाल उठाता है। अब तो ये प्रमाण हो गया कि ईवीएम सही है। आपको बता दें 5 सितंबर को हुई वोटिंग के दौरान 50.30 प्रतिशत लोगों ने ही वोट डाला था। जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में 58.53 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी। कम वोटिंग से भाजपा का नुकसान होने के कयास लगाये जा रहे थे।


ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।