• Subscribe Us

logo
30 अप्रैल 2024
30 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

बस्ती की सभी सीटों पर कांग्रेस की करारी हार, सबसे ज्यादा वोट बसंत को

Posted on: Thu, 10, Mar 2022 11:53 PM (IST)
बस्ती की सभी सीटों पर कांग्रेस की करारी हार, सबसे ज्यादा वोट बसंत को

बस्तीः कांग्रेस पार्टी का वजूद मिटता हुआ नजर आ रहा है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन जिले में ही नही पूरे प्रदेश में बेहद खराब रहा। प्रियंका के ग्लैमर, महिलाओं को राजनीति की मुख्य धारा में लाने की अनूठी पहल, ताबड़तोड़ जनसभायें, रोडशो सुखद नतीजे नही दे पाये। इसका प्रमुख कारण कांग्रेस नेताओं का जनता के बीच न होना बताया जा रहा है। कांग्रेस के पास अब जिताऊ चेहरे की बात छोड़ दीजिये, सम्मानजनक हार वाले भी चेहरे नही रह गये हैं।

बस्ती की सभी 5 सीटों पर कांग्रेस की करारी हार हुई है। यहां सभी विधानसभाओं में कुल मिलाकर पार्टी को 15,904 वोट मिले। प्रत्याशियों की बात करें तो बस्ती सदर विधानसभा से कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को 3663, कप्तानगंज के अंबिका सिंह को 3527, हरैया की लबोनी सिंह को 2008 तथा रूधौली से बसंत को 4451 वोट मिले। जनचर्चाओं की माने तो कांग्रेस उम्मीदवारों की नजर जीत हार या वोटों पर नही थी बल्कि वे अपनी स्थिति भलीभांति जानते थे और पार्टी से मिलने वाले भारी भरकम फंड पर नजर जमाये थे। जनता और पार्टी में दिखा कि वे चुनाव लड़ रहे हैं और उनकी अच्छी खासी बचत भी हो गयी।


ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।