• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

कांग्रेस पर बेहद गंदा आरोप लगाने वाली बबिता ने थामा ‘आप’ का दामन

Posted on: Fri, 04, Feb 2022 5:37 PM (IST)
कांग्रेस पर बेहद गंदा आरोप लगाने वाली बबिता ने थामा ‘आप’ का दामन

बस्तीः अक्षम नेतृत्व और मिस मैंनेजमेंट का दंश झेल रही आम आदमी पार्टी को विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी नही मिल रहे हैं। 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा करने वाला पार्टी नेतृत्व दूसरे दलों से रूठकर आने वाले लोगों का इंतजार कर रहा है जिसे प्रत्याशी बनाकर पार्टी औपचाकिता पूरी कर सके। बस्ती की 5 में 3 विधानसभा सीटों पर पार्टी पहले ही प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

आज रूधौली सीट पर अठदमा स्टेट पुष्करादित्य सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। हालांकि महादेवा सुरक्षित सीट से पूर्व में घोषित कल्लू कबाड़ी के टिकट पर पुनः विचार किया जा रहा है। कई महीने से प्रचार प्रसार कर पार्टी की उपस्थिति दर्ज कराने वाले आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को को आखिरकार टिकट नही दिया गया। वे घोर निराशा के शिकार हैं। मूडघाट रोड पर स्थित एक मैरेज हाल में दिल्ली के आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी की मौजूदगी में टिकट न मिलने पर कांग्रेस छोड़कर आई बबिता शुक्ला ने पार्टी ज्वाइन किया। उनके साथ सैकड़ों महिलाओं ने पाटी्र की सदस्यता ग्रहण की।

आपको बता दें बबिता शुक्ला पहले राष्ट्रीय लोकदल फिर कांग्रेस में अवसर तलाश चुकी हैं। राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर नगरपालिका चुनाव लड़ चुकी हैं। करीब छः माह पहले कांग्रेस का दामन थाम लिया। हालांकि जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी कम ही रहती थीं। ज्वाइन करने के बाद वे लगातार पार्टी नेतृत्व से मिलकर सदर विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जताती रहीं। सदर विधानसभा से पार्टी ने वरिष्ठ कांग्रेसी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को प्रत्याशी बना दिया। इससे नाराज बबिता शुक्ला ने कांग्रेस पर बेहद गंदा आरोप लगाकर पार्टी छोड़ दिया और आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की परिक्रमा करने लगीं। आप के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। हालांकि पार्टी ने उन्हे अभी अपना उम्मीदवार नही घोषित किया है।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया