• Subscribe Us

logo
02 मई 2024
02 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

कयासों पर लगा विराम, सीमा खरे को मिला भाजपा से टिकट

Posted on: Sun, 23, Apr 2023 6:13 PM (IST)
कयासों पर लगा विराम, सीमा खरे को मिला भाजपा से टिकट

बस्ती, 23 अप्रैल। पार्टी के अंदरखाने में टिकट को लेकर जारी घमासान के बीच भाजपा नेतृत्व ने आखिरकार अनूप खरे की पत्नी सीमा खरे के नाम पर मुहल लगा दिया। वे नगरपालिका परिषद बस्ती की मजबूत प्रत्याशी होंगी। अभी तक करी करीब एकतरफा बन चुके समीकरण को सीमा खरे चुनौती देंगी। रविवार शाम को जारी सूची में सीमा खरे का नाम आते ही अनूप खरे के समर्थकों में खुशी की लहर दौड पड़ी।

सबसे दिलचस्प यह होगा कि दो प्रमुख दलों के उम्मीदवार एक ही बिरादरी के हैं। समाजवादी पार्टी के द्वारा घोषित उम्मीदवार नेहा वर्मा भी कायस्थ हैं। भाजपा से सीमा को टिकट मिलने के बाद कायस्थ बिरादरी के लोगों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और निर्णय लेने में चूक भी हो सकती है। ऐसे में नेहा वर्मा को कड़ी चुनौतियों का सामना करना होगा। वहीं सीमा खरे के पति अनूप खरे की भी अपनी एक पहचान है, लम्बे अरसे से भाजपा में सक्रिय हैं और सीएमएस स्कूल का प्रबंधक होने के नाते वे समाज से भी जुड़े हैं। फिलहाल सूची जारी होने के बाद कयासों पर विराम लगा है। अब देखना होगा कांग्रेस, बसपा, और आम आदमी पार्टी किस पर दांव आजमाती है।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: 17 साल पुराने भाजपा कार्यकर्ता दिलीप श्रीवास्तव ने ली कांग्रेस की सदस्यता विशाल जनसभा कर इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी ने दिखाई ताकत बंदरों के हमले में 11 वर्षीय बालक घायल बच्चे को उल्टी दस्त आए तो चिकित्सक को दिखाएं, देते रहें ओआरएस का घोल