• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

5 साल तक लूट और भ्रष्टाचार को समर्थन देते रहे जिम्मेदार- शालू चौधरी

Posted on: Tue, 02, May 2023 11:12 AM (IST)
5 साल तक लूट और भ्रष्टाचार को समर्थन देते रहे जिम्मेदार- शालू चौधरी

बस्ती, 02 मई। पूर्वांचल राज्य जनान्दोलन पार्टी से नगरपालिका अध्यक्ष पद की उम्मीदवार शालू चौधरी राजपाल ने अपने समर्थकों के साथ कटरा, पुराना डाकखाना एवं आवास विकास कालोनी में पहुंचकर मतदाताओं से वोट मांगा। उन्होने कहा नगरपालिका समस्याओं का अंबार है। बदहाली किसी से छिपी नही है। पूरे 5 साल तक सत्ता से जुड़े जनप्रतिनिधि सुनियोजित भ्रष्टाचार और लूट में अपना हिस्सा लेते रहे और विपक्ष भी जनता नही बन पाया। लोकतंत्र में जब चुनाव होते हैं तो एक व्यक्ति जीतता है। लेकिन बाकी सभी विपक्ष में बैठकर जनता की आवाज उठाते हैं और सत्तासीन लोगों का भ्रष्टाचार व लूट को उजागर करते हैं। लेकिन समूचा विपक्ष गहरी नींद में सोता रहा।

कुछ सामाजिक लोग समय समय पर नगरपालिका प्रशासन को ज्ञापन, धरना प्रदर्शन के जरिये जगाते रहे। उन्होने कहा परिवर्तन लोन की जरूरत है। शालू चौधरी ने कहा एक बार अवसर दें, पूरी पारदर्शिता व बगैर किसी भेदभाव व भ्रष्टाचार के विकास का एजेंण्डा धरातल पर उतरेगा। नगरपालिका को मिलने वाले बजट का एक एक पाई श्वेत पत्र जारी करके समय समय पर हिसाब दूंगी। इस दौरान आवास विकास एवं कटरा में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को कबशि अबरोल, वंदना रघुवंशी, आनंद राजपाल, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक श्रीवास्तव ने सम्बोधित किया। चंदन तिवारी, सोनू, शम्भूनाथ, ज्योति सिंह, स्तुति सिंह, अमल कुमार मिश्रा आदि का सहयोग रहा।


ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।