• Subscribe Us

logo
07 मई 2024
07 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

कांग्रेस ने घोषित किये 13 नगर निगमों के मेयर प्रत्याशी

Posted on: Sun, 16, Apr 2023 9:59 PM (IST)
कांग्रेस ने घोषित किये 13 नगर निगमों के मेयर प्रत्याशी

लखनऊ, 16 अप्रैल। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से आज 11 नगर निगमों के मेयर पद के उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। गोरखपुर से नवीन सिन्हा और प्रयागराज से प्रभाशंकर मिश्रा मेयर उम्मीदवार बनाये गये हैं। कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने 11 नगर निगमों के मेयर पद के उम्मीदवारों के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है।

नगर निगम गोरखपुर से नवीन सिन्हा और नगर निगम प्रयागराज से प्रभाशंकर मिश्रा एडवोकेट को कांग्रेस पार्टी ने मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। इसके अतिरिक्त नगर निगम मथुरा-वृंदावन से राजकुमार रावत पूर्व विधायक पुत्र स्व. मूलचंद, नगर निगम आगरा से श्रीमती लता कुमारी, नगर निगम फिरोजाबाद श्रीमती नुजहत अंसारी पत्नी वकार खालिक, नगर निगम बरेली डॉ0 कुलभूषण त्रिपाठी, नगर निगम शाहजहांपुर निकहत इकबाल, सहारनपुर नगर निगम से प्रदीप वर्मा पुत्र कल्याण सिंह वर्मा, मेरठ नगर निगम से नसीम कुरैशी, मुरादाबाद नगर निगम से रिजवान कुरैशी और नगर निगम झांसी से अरविंद कुमार को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

कांग्रेस प्रवक्ता श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस जिला स्तरीय चयन समितियों द्वारा भेजी गई संस्तुतियों पर प्रभारी राष्ट्रीय सचिव गणों, प्रांतीय अध्यक्ष गणों, प्रभारी उपाध्यक्षों, महासचिवों, सहित सम्बन्धित क्षेत्र के प्रदेश पदाधिकारियों एआईसीसी, पीसीसी सदस्यों तथा गठित चयन समिति के साथ गहन जांच विचार विमर्श करके ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर रही है। जिसमें वाराणसी से अनिल श्रीवास्तव कानपुर नगर निगम से आशनी विकास अवस्थी सहित अब तक कुल 13 नगर निगम मेयर प्रत्याशियों के नाम घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा महानगर गोरखपुर के 26 पार्षदों का भी टिकट घोषित किए जा चुके हैं।

सुल्तानपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष हेतु वरुण मिश्रा को, कौशांबी नगर पालिका परिषद भरवारी श्रीमती सोनिया देवी पत्नी राजबहादुर, प्रयागराज नगर पंचायत फूलपुर में सायरा बानो एडवोकेट को और हंडिया नगर पंचायत में धर्मेंद्र कुमार जयसवाल को, कौशांबी नगर पंचायत चरवा में रजनीश कुमार पांडे, गाजीपुर नगर पंचायत सादात श्रीराम पुत्र कालपु और और जौनपुर नगर पंचायत बदलापुर में श्रीमती मनीषा सिंह पत्नी अनिल सिंह को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। रामपुर नगर पालिका परिषद में पूर्व में घोषित उम्मीदवार अरशद गुड्डू के स्थान पर श्रीमती सीमा रऊफ को अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया है। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस ने जनपद अलीगढ़ में दो कार्यकारी अध्यक्ष पद पर अनवर अकील और अजय शर्मा की नियुक्ति किया है।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में नहाने गये किशोर की डूबने से मौत न्योता बांटने जा रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत