• Subscribe Us

logo
09 मई 2024
09 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

जानिये U.P. में कब कहां है चुनाव

Posted on: Sun, 17, Mar 2024 12:51 PM (IST)
जानिये U.P. में कब कहां है चुनाव

नेशनल डेस्कः देशभर में 18 वीं लोकसभा के लिए होने वाले चुनाव के लिये इलेक्शन कमीशन ने शनिवार दोपहर तारीखों का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। सभी 543 सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे। यूपी में लोकसभा चुनाव की शुरूआत 19 अप्रैल से होगा। यहां लोकसभा की 80 सीटें होने के कारण 7 फेज में चुनाव होंगे।

आइये जानते हैं कब और कहां होंगे चुनाव। यूपी में पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा। इसमें 7 जिले शामिल हैं। सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत। दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होगा। इसमें 8 जिले शामिल हैं। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा। तीसरा चरण का चुनाव 07 मई को होगा। इसमें 10 जिले शामिल हैं। संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली। चौथे चरण का चुनाव 13 मई को होगा। इसमें 14 जिले शामिल हैं। शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच।

यूपी में पांचवें चरण का चुनाव 20 मई को होगा। इसमें भी 14 जिले शामिल हैं। मोहनलाल गंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा। छठें चरण का चुनाव 25 मई को होगा। इसमें भी 14 जिले शामिल हैं। सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डोमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही। सातवें चरण का चुनाव 1 जून को होगा। इसमें 13 जिले शामिल हैं। महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाज़ीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। इनमें 63 सीटें अनारक्षित हैं जबकि 17 सीटें एससी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। राज्य में वाराणसी, रायबरेली, लखनऊ और अमेठी वीआईपी सीटें हैं। उत्तर प्रदेश में 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने एक बार फिर बड़ी जीत हासिल की थी। बीजेपी को 62 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि एनडीए ने कुल 64 सीटें हासिल की थीं। मायावती की बसपा को 10 सीटें, अखिलेश यादव की सपा को 5 सीटें मिली थीं। दोनों पार्टियों ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था. कांग्रेस के खाते में एक सीट आई थी।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बुजुर्ग का शव मिला, पहचान नहीं भव्य युवा सम्मेलन का हुआ आयोजन रेडक्रास दिवस के पर डीएम ने वृद्धाश्रम पहुंचकर साझा की खुशियां डीएम ने दिया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव कराने का निर्देश जाति धर्म की राजनीति नही करती कांग्रेस- ज्ञानेन्द्र भारत के इतिहास में अमर हैं महाराणा प्रताप Gorakpur: पति पत्नी ने किया सुसाइड Lucknow: पूर्व विधायक की बेटी संग सपा नेता ने किया रेप, ब्लैकमेल कर वसूले 6 करोड़ DELHI - New Delhi: तमिलनाडु के शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 महिलाओं समेत 8 की मौत