• Subscribe Us

logo
04 मई 2024
04 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

कांग्रेस ने जारी की तीसरी सूची, 89 में 37 महिलायें

Posted on: Wed, 26, Jan 2022 10:00 PM (IST)
कांग्रेस ने जारी की तीसरी सूची, 89 में 37 महिलायें

लखनऊः कांग्रेस पार्टी ने यूपी विधानसभा के लिये उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। कुल 89 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किये गये हैं जिनमे 37 महिलायें और 52 पुरूष हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपना हर वादा पूरा कर रही है। वादे के मुताबिक उन्हे 40 फीसदी सीटों पर महीला प्रत्याशियों को अवसर देना है जो अभी तक जारी तीनो सूची में पूरा होता दिख रहा है। फिलहाल प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रयासों से उत्तर प्रदेश में एक नई कांग्रेस दिख रही है, जिसमे हार बिलकुल डर नही है। एक सोची समझी रणनीति और राजनीति को नई दिशा की ओर ले जाने की दृढ इच्छा शक्ति से उम्मीदवार उतारे जा रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक तीसरी सूची में जारी उम्मीदवारों में 27 सामान्य, 21 मुस्लिम, 23 ओबीसी और 18 एससी हैं। 302 शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक चौधरी रविन्द्र प्रताप उर्फ पप्पू चौधरी, 304 बांसी से श्रीमती किरन शुक्ला, 305 इटवा से अरशद खुरशीद तथा 310 बस्ती सदर विधानसभा से देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को टिकट मिला है।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में फेरी वाले की गला रेतकर हत्या Ayodhya: अयोध्या पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ मिल्कीपुर में मासूम संग दुष्कर्म