• Subscribe Us

logo
04 मई 2024
04 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

अटकलों पर विराम! बीमार हैं राजकिशोर सिंह

Posted on: Fri, 31, Dec 2021 10:15 AM (IST)
अटकलों पर विराम! बीमार हैं राजकिशोर सिंह

बस्तीः जिले में एक कद्दावर नेता के पार्टी बदलने की अटकलें तेज हैं। पहले बसपा, फिर सपा, उसके बाद कांग्रेस और फिर बसपा में वापसी करने वाले नेताजी एक बार फिर पार्टी बदल सकते हैं। इस बात की चर्चा तेजी से हो रही है। हम बात कर रहे हैं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह की। दरअसल इन अटकलों के पीछे जो वजह बताई जा रही है उसे इनकार नही किया जा सकता।

15 दिनों के भीतर जिले में बसपा के दो बड़े कार्यक्रम आयोजित हुये। एक मालवीय रोड पर और दूसरा महादेवा विधानसभा क्षेत्र में। बस्ती शहर में हुये कार्यक्रम में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर का आगमन हुआ, इसी दिन महादेवा और सदर विधानसभाओं के प्रत्याशियों की घोषणा हुई। वहीं दूसरी ओर महादेवा विधानसभा में बसपा के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय महासचिव सतीशचन्द्र मिश्रा का आगमन हुआ। दोनो ही कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह का पूरा कुनबा गायब रहा।

दोनो कार्यक्रमों में उनकी गैर मौजूदगी को आधार बनाकर अटकलों का दौरा शुरू हुआ। चूंकि पूर्व कैबिनेट मंत्री सभी प्रमुख दलों की यात्रा कर चुके हैं केवल भाजपा का स्वाद चखना बाकी है। ऐसे में इसको लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया। वे जिस क्षेत्र (हरैया) का प्रतिनिधित्व करते आये हैं वहां से मौजूदा विधायक अजय सिंह का टिकट भी कटने की चर्चा तेजी से हो रही है, ऐसे में अटकलों पर भरोसा करें तो राजकिशोर सिंह भाजपा में जा सकते हैं। ऐसा हुआ तो पूरे जिले की राजनीति बदल जायेगी, और उम्र के तीसरे दौर में राजकिशोर सिंह का जलवा एकबार फिर कायम हो जायेगा।

लेकिन उेसा न हो इसके लिये भाजपा के कुछ कद्दावर नेता एड़ी चोटी एक कर देंगे क्योंकि राजकिशोर सिंह के भाजपा में आनके बाद उनके सिर पर लोकप्रियता का ताज ज्यादा दिनों तक नही रह जायेगा। हालांकि 30 दिसम्बर को एक विज्ञप्ति जारी कर राजकिशोर सिंह ने अटकलों पर विराम लगा दिया है। बताया गया है कि उनका प्रास्टेट बढ़ा हुआ है, लखनऊ स्थित अपने आवास पर रहकर वे अपना इलाज करा रहे हैं। ये सच है या फिर वाकई अंदर अंदर खिचड़ी पक रही है। यह जानने के लिये अभी इंतजार करना होगा।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में फेरी वाले की गला रेतकर हत्या कल से गायब था, आज नदी में लाश मिली Lucknow: बागपत में किशोरी संग गैंगरेप, गांव के पास फेककर भाग गये आरोपी Ayodhya: अयोध्या पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ मिल्कीपुर में मासूम संग दुष्कर्म