• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

राजनाथ सिंह को टक्कर देंगी पूनम सिन्हा

Posted on: Thu, 18, Apr 2019 8:17 AM (IST)
राजनाथ सिंह को टक्कर देंगी पूनम सिन्हा

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से मुलाकत की और औपचारिक रुप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

वह लखनऊ से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी होंगी और 18 अप्रैल को नामांकन करेंगी। हालांकि पहले पूनम सिन्हा के जेडीयू के टिकट पर बिहार चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थीं। लेकिन आज उन्होंने लखनऊ में समाजवादी पार्टी ज्वॉइन कर ली। आपको बता दें कि लखनऊ सीट पर 6 मई को मतदान होगा। बीजेपी का गढ़ माने जानी वाली इस सीट पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह उम्मीदवार हैं। उन्होंने मंगलवार को ही रोड शो करने के बाद नामांकन दाखिल किया।

कौन हैं पूनम सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा आमतौर पर बॉलीवुड की लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं। 65 साल की पूनम सिन्हा शुरूआती दौर में कुछ बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दी थी लेकिन साल 1980 में शत्रुघ्न सिन्हा से शादी करने के बाद उन्होंने रूपहले पर्दे से पूरी तरह किनारा कर लिया। शुरूआती समय में वह कोमल नाम से हिंदी फिल्मों में आईं थी। फिल्मों में आने से पहले वह मिस यंग इंडिया प्रतियोगिता की विजेता भी रह चुकीं थीं।

इसी के बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी। कुछ साल पहले आशुतोष गोवारीकर की फिल्म जोधा अकबर से उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की थी। फिल्म में उन्होंने ऋतिक रोशन की मां का दमदार रोल निभाया था। इसके अलावा भी वो एक दो फिल्मों में दिखीं हैं। उन्होंने कुछ फिल्में निर्देशित भी की हैं। पूनम सिन्हा एक बेटी और दो बेटों की मां भी हैं। ऐसे में अब हर किसी को उनकी नई पारी का इंतजार है।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट