• Subscribe Us

logo
05 मई 2024
05 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

बस्ती की 4 सीटों पर मौजूदा विधायकों को मिला टिकट, रूधौली में फंसा पेंच

Posted on: Fri, 28, Jan 2022 5:04 PM (IST)
बस्ती की 4 सीटों पर मौजूदा विधायकों को मिला टिकट, रूधौली में फंसा पेंच

बस्तीः विधानसभा सीटों पर दावेदारी को लेकर जारी कयासों पर विराम लगाते हुये भारतीय जनता पार्टी ने जनपद की 5 में से 4 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को जारी सूची के मुताबिक बस्ती सदर सीट से दयाराम चौधरी, महादेवा से रवि सोनकर, कप्तानगंज से सीए चन्द्रप्रकाश शुक्ल और हॉट सीट हरैया से अजय सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। सभी मौजूदा विधायक हैं। आपको बता दें विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद मौजूदा विधायकों का टिकट कटने को लेकर कयासों और अटकलों का दौर जारी था।

भाजपा की सूची जारी होने के बाद अटकलों पर विराम लग चुका है। हालांकि रूधौली विधानसभा सीट को लेकर अभी भी अटकलों का बाजार गर्म है। यहां के मौजूदा भाजपा विधायक संजय प्रताप जायसवाल एक छात्रा संग यौन उत्पीड़न के आरोपी हैं। भाजपा उन्हे टिकट देती है तो पार्टी की फजीहत तय है। कयास लगाये जा रहे हैं कि संजय प्रताप जायसवाल अपनी पत्नी संगीता जायसवाल को मैदान में उतार सकते हैं, लेकिन इस विकल्प पर भाजपा नेतृत्व सहमत होता या नही, ये अभी भविष्य के गर्भ में है। फिलहाल पत्नी को भी टिकट देने पर भाजपा नेतृत्व को सवालों का सामना करना पड़ेगा।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: माउंट हीरा इंटरनेशनल एकेडमी में हुआ कॉमन सेंस लैब का उद्घाटन