• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

जूता कांड ने छीन ली राजनीतिक प्रतिष्ठा

Posted on: Mon, 15, Apr 2019 6:28 PM (IST)
जूता कांड ने छीन ली राजनीतिक प्रतिष्ठा

बस्तीः भाजपा नेताओं का बडबोलापन और विपक्ष द्वारा रचा गया चक्रव्यूह भाजपा को बस्ती मंडल में लगातार कमजोर कर रहा है। कुछ दिनों पहले भरी सभा में अपने ही पार्टी के विधायक को जूतों से पीटने वाले भाजपा सांसद को पार्टी ने टिकट नहीं दिया। हम बात कर रहे हैं खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्र की जहां से शरद त्रिपाठी सांसद हैं।

उन्होने भरी सभा में कुछ दिनों पहले अपने ही पार्टी के मेहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल को जूतों से पीटा था। इस घटना की चर्चा पूरे देश में हुई और भाजपा की खूब किरकिरी हुई। पार्टी ने यहां से प्रवीण निषाद को प्रत्याशी घोषित किया है। बताया जा रहा है कि घटना से नाराज विधायक के समर्थकों का गुस्सा अभी कम नही हुआ है। दो दिन पहले सांसद द्वारा मेहदावल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक के समर्थकों ने जमकर बवाल काटा।

सांसद और भाजपा अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय मुर्दाबाद के नारे लगाये, पंडाल में रखा कुर्सियों को उछाल उछाल कर तोड़ डाला। इस कार्यक्रम में महेन्द्रनाथ पाण्डेय को आना था। इस घटना के बाद लोक कह रहे थे कि जूता कांड में अभी कुछ धारावाहिक जुडना बाकी है। फिलहाल जूता कांड ने शरद त्रिपाठी की राजनीतिक प्रतिष्ठा छीन ली और उन्हे हाशिये पर कर दिया।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट