• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

बस्ती में भाजपा की करारी हार, सपा की नेहा वर्मा की ऐतिहासिक जीत

Posted on: Sat, 13, May 2023 5:39 PM (IST)
बस्ती में भाजपा की करारी हार, सपा की नेहा वर्मा की ऐतिहासिक जीत

मीडिया दस्तक न्यूज़, बस्ती, 13 मई। बस्ती में नगरपालिका चुनाव में भाजपा की करारी हार हुई है। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने भाजपा की सीमा खरे को 11472 वोटों से चुनाव हरा दिया। नेहा वर्मा को कुल 27128 वोट मिले जबकि सीमा खरे 15656 वोटों तक सिमटकर रह गयीं। मतगणना के शुरूआती दौर से नेहा वर्मा को शानदार बढ़त मिली जो आखिरी दौर तक कायम रही।

हर राउण्ड में नेहा वर्मा को बढ़त मिलती गई। मसलन उन्हे हर वर्ग और बिरादरी का वोट मिला। जनता में इस बात की चर्चा है कि भाजपा ने बेहद कमजोर प्रत्याशी मैदान में उतार दिया जिसका समाज से जुड़ाव नही रहा। सपा प्रत्याशी को इसका भरपूर फायदा मिला। चुनाव जीतने के बाद नेहा वर्मा और अंकुर वर्मा ने पत्रकारों से कहा चुनाव में किये गये सभी वादे पूरे करेंगे। 3398 वोट पाकर भाजपा के बागी आशीष शुक्ला की पत्नी नेहा शुक्ला यहां तीसरे स्थान पर रहीं। इसी कड़ी में बसपा की प्रीती त्रिपाठी को 2734, आम आदमी पार्टी की विनीता सिन्हा को 370, कांग्रेस की सबीहा खातून को 2129, सुभासपा की बबीता शुक्ला को 208, निर्दलीय अमृता को 178, जाफरून्निशां को 90, रजेश्वरी गुप्ता को 71, रोशन जहां को 198, पीआरजे की शालू चौधरी को 285, सीमा गुप्ता को 185, सुबूही निकहत को 120, नोटा को 84 मिले। 1724 वोट अवैध घोषित किये गये। सपा की शानदार जीत से जहां पार्टी में खुशी की लहर है वहीं भाजपा खेमे में उदासी छायी है।


ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।