• Subscribe Us

logo
05 मई 2024
05 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

भाजपा ने जारी की 91 प्रत्याशियों की सूची, 17 मौजूदा विधायकों का टिकट कटा

Posted on: Fri, 28, Jan 2022 9:37 PM (IST)
भाजपा ने जारी की 91 प्रत्याशियों की सूची, 17 मौजूदा विधायकों का टिकट कटा

लखनऊः भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 91 प्रत्याशियों की 7 वीं लिस्ट जारी की है। 91 की सूची में 17 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा गया है। इसमें खलीलाबाद और तिंदवारी के 2 विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं।.भाजपा की लिस्ट में गोंडा के करनैलगंज विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक रहे अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का टिकट कटा है। लल्ला भैया 6 बार के विधायक रहे हैं।

मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का कैसरगंज से टिकट काट कर उनके बेटे को दिया गया है। उधर, राज्यमंत्री श्रीराम चौहान की सीट बदल दी गई है। अब वह धनघटा की जगह खजनी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले भाजपा ने मंगलवार को 9 प्रत्याशियों का ऐलान किया था। अब तक 295 प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है। लिस्ट में 13 मंत्री हैं। कुंडा से सिंधुजा मिश्रा को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में 9 महिला प्रत्याशी हैं। महिलाओं में 4 ब्राह्मण, 4 एससी और 1 ठाकुर वहैं। इनके अलावा योगी के मीडिया सलाहकार शलभमणि को देवरिया से टिकट दिया गया है। एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए प्रियंका गांधी के सलाहकार टीम के सदस्य और पूर्व सांसद राकेश सचान को भोगनीपुर से टिकट दिया गया है।

पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल को फिर से बहराइच सदर सीट से टिकट मिला है। इलाहाबाद दक्षिण से नंद कुमार नंदी को टिकट मिला है। जबकि इलाहाबाद पश्चिम से सिद्धार्थनाथ सिंह को टिकट दिया गया है। डुमरियागंज से राघवेंद्र प्रताप सिंह को मैदान में उतारा गया है। राघवेंद्र हाल ही में भाजपा में आए आरपीएन सिंह के करीबी हैं। अयोध्या से वेदप्रकाश गुप्ता, गोंडा से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण को टिकट दिया गया है। वहीं, बहराइच में कैसरगंज सीट से सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के बेटे गौरव वर्मा को उतारा गया है। यह सीट मुकुट की थी। भाजपा ने तीन यादवों को भी टिकट दिया है। रुदौली से रामचंद्र यादव, निजामाबाद से मनोज यादव, सिकंदरपुर से संजय यादव प्रत्याशी बनाए गए हैं।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: माउंट हीरा इंटरनेशनल एकेडमी में हुआ कॉमन सेंस लैब का उद्घाटन