• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

बस्ती में इतिहास बना रहा है मतदाता जागरूकता अभियान

Posted on: Sat, 12, Feb 2022 10:29 PM (IST)
बस्ती में इतिहास बना रहा है मतदाता जागरूकता अभियान

बस्तीः जिले में मतदाता जागरूकता अभियान रिकार्ड कायम कर रहा है। स्वीप आईकॉन डा. श्रेया के नेतृत्व और जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में मशाल जुलूस, पदयात्रा, नुक्कड़ सभाओं, रगोली प्रतियोगिता, नृत्य संगीत सहित अनेक विधाओं से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। अपने व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर जिलाधिकारी स्वयं कार्यक्रमों में उपस्थित होकर आयोजकों का उत्साह बढ़ा रही हैं। शनिवार को कुआनो नदी के अमहट घाट पर दीपोत्सव, रंगोली, नृत्य संगीत, आरती व नाटक के जरिये आम जनमानस को मताधिकार के प्रति जसगरूक किया गया। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने किया। उन्होंने रंगोली व अन्य कार्यक्रमों का अवलोकन किया और प्रशस्ति पत्र देकर स्वयंसेवी संस्थाओं का उत्साह बढ़ाया।

कहा कि पिछले चुनाव में नगर क्षेत्र में मतदान प्रतिशत कम रहा है। हम सभी नागरिकों को संकल्प लेना होगा कि विधानसभा चुनाव में सभी मतदाता अपना मत देंगे और लोकतंत्र को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, चित्रांश क्लब, संस्कार भारती, बस्ती विकास परिषद, चित्रगुप्त कमेटी, रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन, इनरह्वील क्लब, पर्यावरण संरक्षण संस्था, प्रज्ञा पूजन भंडार द्वारा घाट पर आकर्षक रंगोली सजाई गई तथा उसमें दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव किया गया। रोटरी क्लब ने 1100 दीप जलाए गए। इसमें अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव, प्रमोद गाड़िया, कमल गाड़िया, तनू गाड़िया, सतीश सिंघल, अमितेश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, डॉ. रमा शर्मा, डॉ. ए के सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव, आशा अग्रवाल ने सक्रिय सहयोग किया।

रोटरी अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव द्वारा रचित मतदान आरती का मनमोहक गायन हुआ। इसके अलावा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या नीलम सिंह के नेतृत्व में छात्राओं ने 3 मार्च बृहस्पतिवार को मतदान करने की अपील करते हुए रंगोली सजायी। शिक्षिका मानवी सिंह के देख-रेख में कॉलेज की छात्राओं द्वारा मतदान गीत, स्लोगन प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिका परवीन बानो, सुप्रभा पांडे, तथा हेमलता यादव के नेतृत्व में छात्राओं द्वारा आकर्षक रंगोली सजाई गई तथा मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

रिदम अकादमी के बाल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय के बस्ती गौरव गाथा से हुई, जिसकी लोगों ने काफी सराहना की। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मतदान बढ़ाने का स्लोगन लिखी तख्तियों का प्रदर्शन किया गया। एनसीसी तथा स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट करके कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। इस अवसर पर गंगा आरती तथा मतदान आरती का आयोजन कायस्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया। प्रख्यात गायक अविनाश श्रीवास्तव और पूर्णिमा ने कार्यक्रम को होस्ट किया।

इसमें दुर्गेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, अपराजिता सिन्हा, अनुपमा श्रीवास्तव ने सक्रिय योगदान दिया। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, स्वीप आईकॉन डॉक्टर श्रेया तथा आशीष श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, बी.एस.ए. जगदीश शुक्ला, डीआईओएस डी.एस. यादव, ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी, डा. शिवा त्रिपाठी, राजाशेर सिंह, संध्या दीक्षित, रेखा चित्रगुप्त, प्रतिमा श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, संज्ञा श्रीवास्तव, राजेश चित्रगुप्त, जी रहमान, आनंद राजपाल, रामसजन यादव, फरीजा मंसूरी, मनौव्वर हुसेन, डा. शिव प्रसाद, डा. सिम्मी भाटिया, बस्ती चेतना के संपादक अशोक श्रीवास्तव, पत्रकार शम्भूनाथ, अनिल श्रीवास्तव, इमरान अली, धनंजय श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव अश्क, डॉ विवेक, डॉक्टर शैलजा, प्रज्ञा पूजन भंडार के राम कमल सिंह उपस्थित रहे।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल