पंचायत चुनावः हर्रैया में अब तक खरीदे गए 826 पर्चे
हर्रैया, बस्तीः पंचायत में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के रविवार को 24 पर्चे खरीदे गए। अब तक तीनों पदों के लिए कुल 826 पर्चे बिक चुके है। एडीओ पंचायत बजरंग बाण चौधरी ने उक्त जानकारी दिया। बताया कि रविवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो, ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 11-11 सहित कुल 24 पर्चों की बिक्री हुई।
अब तक तीनों पदो के लिए कुल 826 पर्चे बिक चुके है जिसमें सर्वाधिक 542 पर्चे ग्राम प्रधान, 195 पर्चे क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 99 पर्चे बिके। परशुरामपुर विकास खण्ड में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 60, प्रधान के 64 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 69 सहित कुल 193 पर्चे खरीदे गए। विक्रमजोत ब्लॉक में रविवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य के 10, ग्राम प्रधान के 21 एवं ग्राम पंचायत सदस्य के 22 कुल 53 पर्चे खरीदे गए। गौर विकास खण्ड में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 282, ग्राम प्रधान के 637 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 153 पर्चे बिके। अब तक कुल 1072 पर्चों की बिक्री हो चुकी है।