• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री समेत 8 लोगों ने किया नामांकन

Posted on: Mon, 07, Feb 2022 9:10 PM (IST)
सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री समेत 8 लोगों ने किया नामांकन

बस्तीः विधानसभा चुनाव के लिये जारी नामांकन के चौथे दिन कुल 8 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। प्रशासन पर आरोप है कि एक प्रत्याशी के नामांकन में दो घण्टे से ज्यादा वक्त लग रहा है। हरैया विधायक अजय सिंह इस बात को लेकर अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते दिखे। आज नामांकन करने वालों में भाजपा से सदर विधायक दयाराम चौधरी, हरैया विधायक अजय सिंह, इसी सीट से बसपा के राजकिशोर सिंह, कप्तानगंज सीट से कांग्रेस के अंबिका सिंह, महादेवा सुरक्षित सीट से बसपा प्रत्याशी लक्ष्मीचंद खरवार, रूधौली से बसपा के अशोक मिश्र, जनअधिकार पार्टी के टिकट पर कप्तानगंज से दिग्विजय सिंह तथा महादेवा सुरक्षित से पूर्णिमा ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। कलेक्ट्रट आने वाले सभी रास्तों पर बैंरीकेडिंग की गयी है। अलग अलग विधानसभाओं के प्रत्याशियों के लिये अलग अलग प्रवेश द्वारा तय किये गये हैं।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया