• Subscribe Us

logo
27 मई 2024
27 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
सेहत/प्राकृतिक चिकित्सा

मानसून में क्या खायें, क्या न खायें

Posted on: Fri, 12, Jul 2019 9:34 AM (IST)
मानसून में क्या खायें, क्या न खायें

गर्मियों की धूप के बाद हरा भरा मानसून आपको स्वादिष्ट भोजन ओर आकर्षित करता है। बरसात के मौसम में बाहर घूमना और स्ट्रीट फूड के मजे लेना सभी को अच्‍छा लगता है। लेकिन शायद हम में से बहुत से लोगों को यह बात पता नहीं होगी कि इस मौसम में खाने पीने की चीजों को लेकर परहेज बरतना चाहिए, क्‍योंकि बरसात के मौसम में संक्रमण और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में कुछ चीजें ऐसी है जो पाचन तंत्र को संवेदनशील और कमजोर भी बनाती है। इसलिए कुछ ऐसी चीजें जैसे की चाट, मशरूम, आम के अधिक सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। तो आइए इस तरह के 8 खाद्य पदार्थों के बारे में हम जानकारी देंगे, जिनको खाने से बचना चाहिए।

दही खाने से बचें

बरसात के मौसम में दही खाने से बचें क्‍योंकि दही से कफ और जुकाम होने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर जो लोग अस्थमा और साइनसिसिस से पीड़ित हैं, उन्हें बरसात के मौसम में दही नहीं खाना चाहिए।

मशरूम खाने से बचें

मशरूम मिट्टी में उगते हैं और इसलिए बरसात के मौसम में इसे खाने से बचना चाहिए। क्‍योंकि मिट्टी में उगने के कारण बरसात के मौसम में मशरूम में संक्रमण और बैक्टीरिया के पनपने की संभावना बढ़ जाती है।

चाट खाने से बचें

इस मौसम में आपके फेवरेट स्ट्रीट फूड जैसे- चाट, गोलगप्पा, भेलपुरी और दहीपुरी खाने से बचें। क्‍योंकि इन स्ट्रीट फूड को बनाते समय दूषित पानी का इस्‍तेमाल किया जाता है जो अक्सर पेट में गंभीर संक्रमण का कारण बनता है। इन संक्रमणों से दस्त और पीलिया जैसे रोग हो सकते हैं।

समुद्री भोजन से बचें

हम में से बहुत से लोगों को यह बात पता नहीं हैं कि मानसून मछलियों और झींगुरों के प्रजनन का मौसम होता है, इसलिए इस समय उन्‍हें नहीं खाने का सुझाव दिया जाता है। और न सिर्फ समुद्री भोजन बल्कि इस मौसम में चिकन और मटन से भी बचना चाहिए।

कच्चा खाना खाने से बचें

खाद्य विशेषज्ञ हमेशा कच्चे खाद्य पदार्थ खाने की सलाह देते हैं, लेकिन इस मौसम में शरीर को कीटाणुओं और संक्रमण से बचाने के लिए इनसे बचना उचित है। इस मौसम में फल और सब्जियों को पकाकर या उबाल कर ही खाएं।

जूस पीने से बचें

सड़क के किनारे फलों को खुले में रखने से लेकर अशुद्ध पानी के उपयोग तक इस नम मौसम के दौरान यह लापरवाही आपको बीमार बनाने का कारण बन सकती हैं। इसलिए ताजे फलों का उपयोग करके घर पर ही जूस तैयार करें और तुरंत पी लें।

आम खाने से बचें

अगर आपको आम बहुत पसंद है फिर भी आपको इस मौसम में आम खाने से बचना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, मानसून के दौरान आम खाने से कफ दोष बढ़ जाता हैं जिससे मुंहासे की गंभीर समस्या हो सकती है।

तला हुआ खाना खाने से बचें

तला हुआ भोजन पाचन प्रक्रिया को धीमा कर देता है और अत्यधिक उमस भरा मौसम आंत को असंतुलित करता है। ऐसे में समोसे, जलेबियों और कचौड़ी से परहेज करना उचित है। इसके अलावा अतिरिक्त नमकीन भोजन से भी बचना चाहिए।


ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।