• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
सेहत/प्राकृतिक चिकित्सा

दूध के साथ मुलेठी, कमाल के फायदे

Posted on: Sat, 21, Oct 2023 9:37 AM (IST)
दूध के साथ मुलेठी, कमाल के फायदे

आधुनिक जीवनशैली ने आदमी को मशीन बना दिया है। लोग परिवार और दोस्तों संग समय व्यतीत करने की दिनचर्या से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में कई लोग बार बार बीमार पड़ते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें हार्मोन से जुड़ी परेशानियां घेर लेती हैं। थायराइड, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, फैटी लिवर जैसी बीमारी आम हो चुकी है। इसके अलावा अल्सर, सर्दी, खांसी और कमजोर इम्यूनिटी जैसी परेशानियों से भी कई लोग परेशान होते हैं।

इस स्थिति में दूध और मुलेठी का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। मुलेठी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल गुण होता हैं। वहीं, दूध प्रोटीन का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। इन दोनों का मिश्रण काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं मुलेठी और दूध का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य को क्या फायदे हो सकते हैं।

बढ़ाए ब्रेस्ट मिल्क

स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी मुलेठी और दूध का मिश्रण फायदेमंद साबित हो सकता है। ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए 2 चम्मच मुलेठी चूर्ण में शतावरी चूर्ण को मिक्स करके इसे दूध में उबालकर पिएं। इससे ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

अल्सर में फायदेमंद

मुलेठी और दूध का मिश्रण अल्सर की परेशानियों को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी अल्सर की वजह से होने वाली सूजन को कम कर सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास दूध लें। इसमें मुलेठी के पाउडर को मिक्स कर लें। इससे अल्सर की परेशानी में काफी फायदा पहुंच सकता है।

बार-बार पेशाब से छुटकारा

बार-बार पेशाब की परेशानी को दूर करने के लिए आप मुलेठी और दूध का सेवन कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए 1 से 2 ग्राम मुलेठी चूर्ण लें। इसे गर्म दूध के मिक्स कर लें। इससे यूरिन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। साथ ही यह यूरिन संक्रमण के खतरों को भी दूर कर सकता है।

शरीर की कमजोरी से छुटकारा

शरीर में होने वाली कमजोरी को दूर करने के लिए आप मुलेठी और दूध का सेवन कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए 1 गिलास दूध लें। इसमें आधा चम्मच करीब मुलेठी का पाउडर मिक्स कर लें। इसके बाद थोड़ा सा शहद या फिर घी डालकर इसका सेवन करें। नियमित रूप से इस मिश्रण के सेवन से शरीर की कमजोरी दूर हो सकती है।

आंखों की रोशनी में फायदेमंद

कमजोर होती आंखों की रोशनी को बढ़ावा देने के लिए आप मुलेठी और दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे आंखों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और आई विजन बेहतर होता है।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल