• Subscribe Us

logo
27 अप्रैल 2024
27 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
साक्षात्कार शख्सियत / व्यक्तित्व / लेख

UP अपराध समीक्षा, दावे और हकीकत में बहुत अंतर

Posted on: Sun, 05, Nov 2023 10:27 AM (IST)
UP अपराध समीक्षा, दावे और हकीकत में बहुत अंतर

समीक्षाः यूपी में अपराध सिर चढ़कर बोल रहे हैं। घूसखोरी, सरकारी दफ्तरों में फरियादियों को चक्कर लगवाने की प्रवृत्ति, हत्या, लूट, बलात्कार और साइबर अपराधों से समूचा उत्तर प्रदेश कराह रहा है। मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधि लगातार बेहतर कानून व्यवस्था, बेटियों की सुरक्षा और जीरो टॉलरेंस पालिसी के दावे कर रहे हैं। यहां हम कुछ मामलों पर प्रकाश डाल रहे हैं जिन्हे पढ़कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रामराज्य की अभिलाषा में जनता कैसे माहौल में जी रही है।

पहला मामला बुलन्दशहर का है। यहां कोई भी काम बिना घूस दिए नहीं किए जा रहे हैं। जिले भर के दफ्तरों में करप्शन का खुला खेल खेला जा रहा है। ताजा मामला शिकारपुर तहसील में का है यहां एसडीएम का स्टेनो खुलेआम एसडीएम कोर्ट में रिश्वत लेता नजर आ रहा है। मुल्जिमों को तारीख और जमानत देने की आड़ में स्टेनो रिश्वत वसूल रहा है। रिश्वतखोर बाबू की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दूसरा मामला लखनऊ का है। यहां किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। राजाजी पुरम निवासी श्रेष्ठा (17) के पिता अजय शुक्ला ने बताया कि श्रेष्ठा इंटर की पढ़ाई रेड रोज स्कूल से कर रही थी। वह पढ़ाई में अच्छी थी। शनिवार सुबह अपने मित्र के घर मिलने गई थी। शाम को घर वापस आकर बाजार से कुछ खाने का सामान लेने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद उसने पारा रेलवे फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दिया।

तीसरा मामला लखीमपुर खीरी का है। यहां अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को लड़की ने सुसाइड कर लिया। इसके बाद परिजनों ने जमकर बवाल किया। शनिवार को भी परिजनों ने लड़की का शव रखकर प्रदर्शन किया। जमकर हंगामा और आगजनी की गई। आरोपी की फर्नीचर की दुकान में आग लगा दी गई। मामला संपूर्णानगर का है। मृतका के परिजन ग्रामीणों के साथ संपूर्णानगर चौराहे पर पहुंचे और रास्ता जाम कर दिया। हंगामा देख पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया। परिवार की मांग है कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाये।

चौथा मामला लखनऊ का है। यहां बंथरा के हरौनी चौकी इंचार्ज राहुल त्रिपाठी को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा और चौकी से खींचकर ले गई। दरोगा हाथ पैर पटकता रहा, आरोप साबित करने की चुनौतियां दे रहा था। चांर पांच लोग घसीटते हुये कार में डाले और हरौनी चौकी से पीजीआई थाने ले गये। राहुल त्रिपाठी 2019 बैच का दरोगा है। शनिवार को एण्टी करप्शन टीम ने उसे रेप केस में 10 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ पकड़ा था। उसके खिलाफ पीजीआई थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

पांचवां मामला कुशीनगर का है। पुलिस के कार्यप्रणाली से क्षुब्ध नाबालिग शनिवार को टावर पर चढ़ गया। चौकी इंचार्ज पर युवक का मोबाइल छीनने का आरोप है। वह मोबाइल छीन लेने से परेशान था। युवक जाहिद टावर पर चढ़ कर मोबाइल वापस करने की मांग करने लगा। बेटे के टावर पर चढ़ने से मां का रो-रो कर बुरा हाल था। चौकी इंचार्ज ने मोबाइल वापस किया तो वह नीचे उतरा। बताया गया फाजिलनगर कस्बे के रहने वाले साहब हुसेन के नाबालिग बेटे ने कहा चौकी इंचार्ज व प्रयासनिक अधिकारियों ने उसे प्रताड़ित किया और मोबाइल छीन ली। इससे क्षुब्ध होकर वह सुबह 7 बजे टॉवर पर चढ़ गया।

छठा मामला बस्ती जनपद का है। यहां 4 नवंबर को हरैया थाने में संपूर्ण समाधान दिवस पर एक मुन्नी देवी नाम की महिला ने अधिकारियों के सामने सुसाइड करने की कोशशि की। बार बार शिकायत करने के बाद भी मुन्नी देवी के समस्याओं का निदान नहीं किया जा रहा था जिसे परेशान होकर उसने पेट्रोल डालकर अपने आप को जलाने का प्रयास किया। पुलिस की सक्रियता से पीड़ित महिला की जान बच गई। महिला सिपाही पीड़िता महिला को सरकारी गाड़ी में बैठा कर थाने ले गई। मिली जानकारी के अनुसार मुन्नी देवी निजी जमीन पर रास्ता बनाना चाहती हैं।

सातवां मामला बलिया जिले का है। तिखमपुर निवासी शैलेंद्र कुमार प्रसाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी की सभा में पहुंचा था। मुख्यमंत्री जैसे ही हेलीकाप्टर पर सवार होने पहुंचे थे कि उसने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। एक पुलिसकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए उसकी शर्ट फाड़ दी और जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों का कहना है कि वह 25 प्रतिशत झुलसा है। हालत खतरे के बाहर है। झुलसे शैलेंद्र कुमार और उसकी पत्नी का आरोप था कि नगर पालिका के ठेके के लिए एक व्यक्ति ने उसके 12.30 लाख रुपये ले लिए थे। उसका देहांत हो गया। उसके परिवार के लोग पैसा वापस नहीं कर रहे। ये मामले केवल तीन चार जिलों के हैं। यही काल पूरे उत्तर प्रदेश का है।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: सड़क हादसे में श्रीवास्तव परिवार के दो लोगों की मौत DELHI - New Delhi: याचिका खारिज, नही होगा 100 प्रतिशत वीवीपैट की पर्चियों का मिलान