22 को रिलीज होगी ‘शानदार‘
22 को रिलीज होगी ‘शानदार‘
मुंबई: (माध्यम पंजाब केसरी) शाहिद कपूर और आलिया भट्ट स्टार फिल्म ‘शानदार‘ का दर्शकों में बेसब्री से इंतज़ार है। यह फिल्म इसी महीनें 22 अक्तूबर को रिलीज़ होगी। दोनों स्टार्स फिल्म के प्रमोशन में जोरो शोरो से लगे हुए हैं। हाल ही में आलिया और शाहिद हाल ही में कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के सेट पर पहुंचे।
यहां शो पर दोनों ने कपिल शर्मा के साथ खूब मस्ती की।
यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो गंतव्य शादी पर आधारित है ,जिसे विकास बहल ने डायरेक्ट किया हैं। फिल्म में पंकज कपूर और संजय कपूर भी अहम किरदारों में हैं। इस फिल्म से शाहिद की बहन सना कपूर डेब्यू करने जा रही है।