• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Posted on: Wed, 13, Jan 2021 10:22 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

हर्रैया, बस्तीः स्थानीय थाना क्षेत्र के भिमल जोत तिवारी निवासी एक युवक का शव टीन सेड के पाइप से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार भिमल जोत तिवारी निवासी स्वा0 राम उजागिर के 35 वर्षीय पुत्र मुकेश चौधरी का शव टीन सेड के पाइप मे मोफलर के सहारे लटकता हुआ पाया गया।

परिजनों के अनुसार मुकेश मंगलवार की देर शाम खाना पीना खा कर अपने कमरे मे सोने चला गया। बुधवार की सुबह जब काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नही निकला तो परिजनों ने आवाज दे कर बुलाया। कमरे से कोई आवाज नही आने पर परिजनो खिड़की से अंदर देखा तो मुकेश का शव टीन सेड के पाइप मे मोफलर से लटक रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर कब्जा मे ले लिया। मुकेश चार भाईयों मे तीसरे नंबर का था।

परिजनों ने बताया मुकेश घर पर ही रह कर खेती किसानी का काम करता था। मुकेश का विवाह दस वर्ष पूर्व हुआ था। उसके चार वर्ष का एक लडके उमंग भी है। पत्नी राधा देवी तीन माह पूर्व अपने लडके के साथ मायके चली गयी थी। घटना की सूचना पर पत्नी घर पहुंची। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया की मामला आत्मा हत्या का लगा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट होगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल