• Subscribe Us

logo
07 मई 2024
07 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

दशरथ की जान चली गयी, दर्शक तालियां बजाते रहे

Posted on: Sun, 17, Oct 2021 1:35 PM (IST)
दशरथ की जान चली गयी, दर्शक तालियां बजाते रहे

बिजनौर, उ.प्र. (फैसल खान) दशरथ की जान चली गयी और दर्शक तालियां बजाते रहे। जी हां ये ये किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नही हकीकत है। यूपी के बिजनौर में हसनपुर गांव में चल रही रामलीला के दौरान दशरथ का किरदार निभा रहे कलाकार की मौत हो गई। दर्शक काफी देर में समझ पाये। डायलॉग बोलते हुए कलाकार मंच पर गिर पड़ा। रामलीला देख रहे दर्शकों को लगा कि वह अभिनय कर रहा है।

वे यह देखकर तालियां बजाने लगे। उन्हें पता चला कि कलाकार की वाकई मौत हो गई तो माहौल गमगीन हो गया। यहां सप्तमी से दशहरा तक रामलीला हुई थी। इसमें पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह राजा दशरथ का किरदार निभा रहे थे। मंचन के दौरान पिता की आज्ञा से राम, सीता और लक्ष्मण वनवास चले गए। दशरथ बने राजेंद्र ने महामंत्री सुमंत को भेजा कि वे उन्हें जंगल दिखाकर वापस ले आएं। सुमंत को राम के बिना आता देख राजा दशरथ भावुक हो गए। भगवान श्रीराम के वियोग में वे राम-राम चिल्लाने लगे। दो बार राम-राम कहते हुए अचानक मंच पर गिरे और उनकी मौत हो गयी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में नहाने गये किशोर की डूबने से मौत न्योता बांटने जा रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत रूधौली विधानसभा से रामप्रसाद चौधरी को मिलेगी ऐतिहासिक बढ़त- बसंत चौधरी श्री कृष्णा कंसल्टेंसी का उद्घाटन, एक ही स्थान पर मिलेंगी सभी बीमा सेवायें- बसन्त चौधरी बाल विवाह की शिकायतों पर होगी त्वरित कार्यवाही बसपा नेता पूर्व प्रत्याशी अशोक कुमार मिश्र ने त्याग पत्र दिया बस्ती में शो पीस बने हैं ट्राफिक सिग्नल, जागरूकता के नाम पर लाखों डकार जाते हैं लोग