• Subscribe Us

logo
06 मई 2024
06 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

स्कूल की दीवार गिरी, 6 की मौत

Posted on: Tue, 09, Mar 2021 8:15 AM (IST)
स्कूल की दीवार गिरी, 6 की मौत

बिहार डेस्कः खगड़िया जिले में सोमवार को उच्चतर माध्यमिक स्कूल की एक दीवार गिर गई। इस हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई। गोगरी प्रखंड के चैधा बन्नी चंडी टोला की ये घटना है। सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस पहुंच गई और राहत और बचाव के कार्य में स्थानीय लोगों की मदद से जुट गई। अभी तक पुलिस ने 6 शवों को बरामद कर लिया है।

मलबे के नीचे कुछ और लोगों के फंसे की आशंका जताई जा रही है। जेसीबी से दीवार का मलबा हटाने का काम जारी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की महेशखूंट थाना क्षेत्र के चंडी टोला बन्नी में मध्य विद्यालय चंडी टोला में स्कूल की चहारदीवारी बनी हुई थी। उसके नीचे नाले का निर्माण किया जा रहा था। इस बीच अचानक स्कूल की दीवार गिर गई, जिससे नाले में कई मजदूर दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर पहुंचे मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया। उनके बीच चीख-पुकार मच गयी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।