• Subscribe Us

logo
01 मई 2024
01 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

महगाई के विरोध में कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन

Posted on: Fri, 19, Feb 2021 10:48 AM (IST)
महगाई के विरोध में कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन

गोरखपुरः पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में गुरुवार को गोरखपुर में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतना तिराहा पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। कोई सिर पर सिलेंडर उठाकर चल रहा था तो किसी ने पैदल बाइक धकेलते हुए अपना विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ता सरकार विरोधी पोस्‍टर भी हाथ में लेकर विरोध जताते रहे। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में टाउनहाल तक जाने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को वहीं रोक दिया गया। नाराज कार्यकर्ता वहीं पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिलाध्‍यक्ष इं. अभिजीत पाठक शानू ने कहा कि आए दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं।

कुछ दिन पहले रसोई गैस के दामों में भी इजाफा कर दिया गया। केंद्र की सरकार को गरीबों और नौजवानों की चिंता नहीं है। श्रीलंका हमसे गैस खरीदकर 57 रुपए प्रति लीटर बेचता है। यहां पर तेल की कीमत 100 के पार होती जा रही है। सरकार ये सोच रही है कि वे दोबारा सत्‍ता में नहीं आएंगे, इसलिए जितना जमाखोरी करना है कर लें। ये सीधे-सीधे जमाखोरी का मामला है। उन्‍होंने कहा कि चेतना तिराहा से टाउनहाल तक जाना था, लेकिन, सरकार को यूथ से पता नहीं क्‍या डर है कि उन्‍हें रोक दिया गया है। आज पेट्रोल-डीजल का दाम प्रति बैरल का दाम आधे से कम है। इसके बावजूद दाम आसमान छू रहे हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।