• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
समाचार > अंतरराष्ट्रीय

केरल में विमान हादसा, दो पॉयलट की मौत

Posted on: Sat, 08, Aug 2020 12:02 AM (IST)
केरल में विमान हादसा, दो पॉयलट की मौत

केरल के कोझिकोड में शुक्रवार शाम एयर इंडिया का प्लेन हादसे का शिकार हो गया। लैंडिंग के वक्त विमान एयरपोर्ट पर फिसलकर आगे निकल गया। विमान खाई में गिरने के बाद दो टुकड़ों में बंट गया। कोझिकोड एयरपोर्ट एक टेबलटॉप एयरपोर्ट है, जो पहाड़ी पर स्थित है। हालांकि, अधिकारियों और जानकारों का कहना है कि शुक्र है आग नहीं लगी, वरना हादसे में बहुत सारे लोगों की जान जा सकती थी।

विमान कोझिकोड में शाम 7.38 बजे एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी, कहा जा रहा है कि विमान में आग न लगने का कारण वहां हो रही तेज बारिश थी। वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया की यह फ्लाइट IX-1344 दुबई से लौट रही थी। हादसे में करीब 20 से 30 लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। विमान में 191 यात्री सवार थे। 6 क्रू मेंबर्स भी थे, 2 पायलट शामिल थे। हादसे में दोनों की मौत हो गई। bhaskar.com




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी नकदी, जेवर लेकर पत्नी फरार, पति ने लगाया न्याय की गुहार Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया