• Subscribe Us

logo
02 मई 2024
02 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

फिर टूटे पिछले रिकार्ड, 24 घण्टे में 27,114 नये केस, 519 की मौत

Posted on: Sat, 11, Jul 2020 11:08 AM (IST)
फिर टूटे पिछले रिकार्ड, 24 घण्टे में 27,114 नये केस, 519 की मौत

नई दिल्लीः देश में कोरोना के नये मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आंकड़े रोज नये रिकार्ड बना रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे के दौरान 27,114 केस सामने आए. और 519 लोगों की मौत हुई है। वहीं 24 घण्टे में 19,873 लोग ठीक भी हुये हैं। फिलहाल देश में कुल 2,83,407 एक्टिव केस हैं और 5,15,385 लोग ठीक हुए हैं।

मरने वालों की कुल संख्या 22123 हो गई है। अभी तक कुल 1,13,07,002 नागरिकों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। मरीजों का रिकवरी रेट 62.87 प्रतिशत बताया गया है। देश के पांच सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां अब तक कुल 2,38,461 लोग संक्रमित हुये हैं। तमिलनाडु में यह संख्या 1,30,261, नई दिल्ली में 1,09,140, गुजरात में 40,155 और उ.प्र. में 33,700 तक पहुंची है। मौत के आंकड़ों पर गौर करें तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 9,883, तमिलनाडु में 1,829, नई दिल्ली में 3,300, गुजरात में 2,023 और उ.प्र. में 889 मौतें दर्ज की गयी हैं। फिलहाल आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाये रखिये और 3 चीजें हमेशा याद रखिये, मास्क सेनेटाइजर और दो गज की दूरी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।